Move to Jagran APP

यहां मृत शरीर की राख से बनाये जाते हैं हीरे

ये कंपनी मृत शरीर की राख को हीरे में तब्दील कर देती है। अलगोरदांज कंपनी को रिनाल्डो विल्ली नाम के व्यक्ति ने बनाया है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 10:41 AM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 10:56 AM (IST)
यहां मृत शरीर की राख से बनाये जाते हैं हीरे
यहां मृत शरीर की राख से बनाये जाते हैं हीरे

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हाल ही में एक ऐसी तकनीक सामने आयी है जिससे मृत शरीर को हीरे में बदला जाता है। इसके लिए बकायदा एक कंपनी काम कर रही है। इस कंपनी का नाम अलगोरदांज है। अलगोरदांज का हिंदी में अर्थ होता है यादें।

loksabha election banner

इस कंपनी का ये कारोबार स्विटजरलैंड, जर्मनी और ऑस्ट्रिया तक फैला हुआ है। इस कंपनी के जरिए कोई भी अपने प्रिय मृत परिजन की यादों को हमेशा के लिए अपने साथ संजोकर रख सकता है। ये कंपनी मृत शरीर की राख को हीरे में तब्दील कर देती है। अलगोरदांज कंपनी को रिनाल्डो विल्ली नाम के व्यक्ति ने बनाया है।

दरअसल, रिनाल्डो विल्ली जब स्कूल में पढ़ते थे, तब उनको शिक्षक ने सब्जियों की राख को हीरे में बदलने के बारे में बताया था। तभी से रिनाल्डो विल्ली के मन में आया कि जैसे सब्जियों की राख से हीरा बनाया जा सकता है, वैसे ही मृत लोगों की राख से भी तो हीरा बनया जा सकता है।

रिनाल्डो विल्ली ने अपने इसी आइडिया पर काम किया और मृत लोगों की राख से सिंथेटिक हीरे को बनाते हुए अपनी कंपनी बना ली। ये कंपनी एक साल में करीब 850 मृत लोगों की राख को हीरे में तब्दील कर रही है।

सिंथेटिक और असली हीरे में बहुत ही कम अंतर पाया जाता है, जिसको मोटे तौर पर कोई नहीं पहचान सकता है। रिनाल्डो विल्ली के जरिए विकसित की गई तकनीक के ज़रिए अब बहुत से लोग अपने मृत परिजन की राख को एक हीरे के रूप में रखने के इच्छुक हैं।

यह भी पढ़ें: यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नही मिलती है जगह

ताबूत खोल उठ खड़ा हुआ पिता, बच्चों से पूछा क्या मुझे दफनाने की तैयारी है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.