Move to Jagran APP

नाक की खेती हो रही है

सुनने में बड़ा अजीब लगता है नाक की खेती। ये कौन सी खेती है भला! आलू-प्याज उगाते सुना था, अनाज उगाते सुना था लेकिन नाक की खेती आज तक आपने नहीं सुनी होगी। सोचिए जरा इसे उगाते कैसे होंगे? इसके लिए बीज क्या डालते होंगे, खेत कैसा होगा और खाद क्या डालते होंगे। और तो और लंबी, चौड़ी, पतली, मोटी कैसी नाक उगती होगी इस खेत में? चौंकिए थोड़ा..सच तो हम बता ही रहे हैं आगे!

By Edited By: Published: Fri, 27 Sep 2013 02:32 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2013 02:32 PM (IST)
नाक की खेती हो रही है

सुनने में बड़ा अजीब लगता है नाक की खेती। ये कौन सी खेती है भला! आलू-प्याज उगाते सुना था, अनाज उगाते सुना था लेकिन नाक की खेती आज तक आपने नहीं सुनी होगी। सोचिए जरा इसे उगाते कैसे होंगे? इसके लिए बीज क्या डालते होंगे, खेत कैसा होगा और खाद क्या डालते होंगे। और तो और लंबी, चौड़ी, पतली, मोटी कैसी नाक उगती होगी इस खेत में? चौंकिए थोड़ा..सच तो हम बता ही रहे हैं आगे!

loksabha election banner

यह नाक की खेती हो रही है चीन में और यह खेती किसान नहीं बल्कि डॉक्टर कर रहे हैं। दरअसल एक कार दुर्घटना में चीन के जियाओलिन नाम के आदमी की नाक क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी नाक पर इतनी ज्यादा चोट आई कि उसे सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। डॉक्टरों नें बहुत कोशिश की लेकिन वे उसकी नाक ठीक नहीं कर पाए, न भविष्य में इलाज से नाक ठीक होने की कोई संभावना थी। क्योंकि जियाओलिन मात्र 22 साल का है इसलिए डॉक्टरों ने उसकी नई नाक उगाकर उसे प्राकृतिक नाक की जगह लगाने का निर्णय लिया। अभी नाक उगाने की प्रक्त्रिया चल रही है। यह नाक आधी विकसित हो चुकी है।

पूरा विकसित होते ही उसे असली नाक की जगह प्रत्यारोपित कर दिया जाएगा। पर डॉक्टरों ने यह किया कैसे? इसे उगाया कहां? आप सोच भी नहीं सकते कि डॉक्टरों ने इसे किस खेत में उगाया होगा? दरअसल यह नाक उगाई जा रही है जियाओलिन के अपने ही माथे पर। इसके लिए बीज के रूप में जियाओलिन की रिब की कार्टिएज लेकर इसे माथे या ललाट की त्वचा के नीचे डाला गया। उसके माथे को कुछ इस तरह काटा गया कि वह नाक की तरह दिखे ताकि धीरे-धीरे वहां कार्टिएज नाक की शक्ल में बढ़ती रहे। माथे की त्वचा भी हड्डी बढ़ने के साथ फैलती रहे इसके लिए इस त्वचा के नीचे टिशू एक्सपैंडर डाला गया।

अब धीरे-धीरे यह नाक बढ़ रही है। पूरी तरह विकसित होने के बाद डॉक़्टर इसे असली नाक की जगह लगा देंगे और यह पूरी तरह प्राकृतिक नाक की तरह ही काम करेगा। डॉक्टरी दुनिया में हालांकि यह अपनी तरह का अनोखा प्रयोग है। डॉक्टर इसे प्लास्टिक सर्जरी तकनीक का ही एक रूप मानते हैं। तो हो सकता है भविष्य में आप अपने अन्य अंग भी इसी तरह उगा पाएं लेकिन इसके लिए आपको ऐसी प्रक्त्रिया से गुजरने के लिए भी तैयार रहना होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.