फल सब्जियों के मॉडर्न लुक, कोई लाफिंग बुद्धा जैसी तो कोई दिखती कंकाल खोपड़ी
क्या आपने कभी लाफिंग बुद्धा और कंकाल की डिजाइन में फल और सब्जियां देखी हैं। शायद नहीं लेकिन आज यहां फल सब्जियों के मॉडर्न लुक देखकर हैरान हो जाएंगे...
लाफिंग बुद्धा वाली नाशपाती:
जी हां चाइनीज कंपनी फ्रूट मोल्ड काफी समय से सब्जियों को और फलों को मार्डन लुक देने की दिशा में काम कर रही हैं। ऐसे में हाल ही में इस कंपनी ने नाशपाती को एक नया आकार दिया है। उसने लाफिंग बुद्धा की डिजाइन में नाशपाती उगाई है।
कंकाल की तरह कद्दू:
पूर्वी चीन सूज़ौ जियांगसू में स्थित यह कंपनी ने इसके अलावा कद्दू को कंकाल खोपड़ी के आकार में ढाला है। जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। यह कंपनी पूरी दुनिया में ऐसी कस्टम डिजाइन अपनी वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराती है।
मनचाहा आकार दे सकते:
सब्जियों को ऐसे अनोखे आकार देने वाली यह चाइनीज कंपनी फ्रूट मोल्ड पूरी दुनिया में अपने इस बिजनेस से लोगों को प्रभावित कर रही है। उसका फलों को फल-सब्जियों को मनचाहा आकार देने वाला आइडिया खूब पसंद किया जा रहा है।
आई लव यू लिखी सब्जी:
इसके पहले कंपनी दिल के आकार में आई लव यू लिखे फल भी उगा चुकी है। यह देखने में बेहद खूबसूरत है।
दिल के आकार में तरबूज:
अपने अभी तक गोल व लंबे डिजाइन में तरबूज देखे होंगे लेकिन यह कंपनी दिल के आकार में इन्हें उगा चुकी है।
प्लास्टिक से सांचों से:
कंपनी इन फलों और सब्जियों को इन स्टाइलिश डिजाइन में उगाने के लिए प्लास्टिक से सांचों की मदद लेती है।
सितारे जैसा खीरा:
इसके पहले सितारे के डिजाइन वाला खीरा भी लोगों को खूब पसंद आया चुका है। कंपनी सांचों को फलों के बड़े होने से पहले ही पहना देती है।
चौकोर सेब:
चौकोर रंग का सेब शायद ही आपने देखा। फ्रूट मोल्ड कंपनी चौकोर डिजाइन में तरबूज और सेब उगा चुकी है।