मोदी की बुराई बर्दाश्त नहीं कर पाया 'दूल्हा', शादी से किया इंकार
उत्तर प्रदेश में एक जोड़ा शादी करते-करते रह गया। क्योंकि दोनों के बीच पीएम मोदी को लेकर बहस छिड़ गई थी। जिसकी वजह से शादी टूट गई।
राजनीति को ले लिया सीरियस
भारतीय राजनीति अब लोगों की शादी में भी दखल डालने लगी है। खासतौर से युवा इंडियन पॉलिटिक्स को काफी सीरियस लेने लगे हैं। इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश में देखने को मिला। जहां पीएम मोदी की वजह से एक शादी होते-होते रह गई। इनका नाम और पता क्या है, इसकी जानकारी तो नहीं मिली। लेकिन आपसी मतभेद को लेकर इस कपल ने शादी से पहले ही नाता तोड़ लिया।
मोदी की बुराई बर्दाश्त नहीं कर पाया लड़का
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के एक बिजनेसमैन की शादी गवर्नमेंट इंप्लॉय से होने जा रही थी। परिवार वालों ने सबकुछ फिक्स कर दिया था। घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रहीं थीं। इस बीच जोड़े ने कहीं बाहर मिलने का प्लॉन बनाया। लड़का और लड़की एक मंदिर में मिले, वहां पहले तो सब बातें नॉर्मल होती रहीं। कि एकाएक बात भारतीय राजनीति को लेकर होने लगी। लड़की जोकि सरकारी कर्मचारी थी उसने भारत की मौजूदा आर्थिक नीति को कमजोर बताया और इसका जिम्मेदार पीएम मोदी को माना। बस यह बात लड़के को चुभ गई। वह मोदी का सपोर्टर था उसने शादी से ही इंकार कर दिया।