Move to Jagran APP

गर्लफ्रेंड की शॉपिंग ने ले ली जान

कई लोग शॉपिंग को मूड फ्रेशनर मानते हैं। अगर आपका मूड खराब है शॉपिंग कर आप इसे ठीक कर सकते हैं लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद शायद आपको शॉपिंग के नाम से डर ही लगने लगे। क्योंकि यह मूड फ्रेशनर कई बार आपकी जान भी ले सकता है।

By Edited By: Published: Wed, 11 Dec 2013 02:23 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2013 02:23 PM (IST)
गर्लफ्रेंड की शॉपिंग ने ले ली जान

कई लोग शॉपिंग को मूड फ्रेशनर मानते हैं। अगर आपका मूड खराब है शॉपिंग कर आप इसे ठीक कर सकते हैं लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद शायद आपको शॉपिंग के नाम से डर ही लगने लगे। क्योंकि यह मूड फ्रेशनर कई बार आपकी जान भी ले सकता है।

loksabha election banner

चीन में एक प्रेमी जोड़े शॉपिंग पर गए। मॉल में काफी देर तक उन्होंने शॉपिंग की। बॉयफ्रेंड अब तक थक चुका था और वह घर जाना चाहता था लेकिन गर्लफ्रेंड ने दूसरी शॉप जाकर और शॉपिंग करने की जिद कर दी। इस एक जिद ने वह कर दिया जिसकी शायद कभी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

जुझॉऊ का 38 साल का ताओ सिआओ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मॉल घूमने गया। क्रिसमस के लिए सजे मॉल में ताओ ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 5 घंटे तक शॉपिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वे पूरी शॉपिंग कर चुके थे लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड अभी और शॉपिंग करना चाहती थी। इसी बात पर दोनों में झगड़े हुए और ताओ मॉल की रेलिंग से कूद गया। क्रिसमस के लिए क्रिसमस ट्री की सजावट को तोड़ते हुए वह नीचे गिरा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.