चेहरे की सर्जरी करा वापस लौटी कुतिया
अमेरिका में आठ महीने के इलाज के बाद यह कुतिया अपने देश वापस लौटी है। दो बच्चियों की जान बचाने के दौरान एक हादसे में इस कुतिया का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया था, चेहरे की अधिकांश हड्डियां टूट चुकी थी।
जाबोअंगा सिटी। अमेरिका में आठ महीने के इलाज के बाद यह कुतिया अपने देश वापस लौटी है। दो बच्चियों की जान बचाने के दौरान एक हादसे में इस कुतिया का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया था, चेहरे की अधिकांश हड्डियां टूट चुकी थी। लेकिन आठ महीने के इलाज के बाद वह अपने देश फिलिपींस वापस लौट आई है। मोटरसाइकिल के साथ हुए इस हादसे में कुतिया का तकरीबन आधा चेहरा खराब हो गया था। बाद में इलाज के लिए उसे अमरीका भेजा गया।
मिली-जुली नस्ल वाले इस कुतिया का नाम कबांग है। इस घटना के बाद कबांग पर दुनिया भर के कई लोगों का ध्यान गया और उसकी चोट की गंभीरता को देखते हुए मदद के लिए 27 हजार डॉलर इकठ्ठा हो गया। फिलिपींस के जाबोअंगा सिटी में इस कुतिया के सम्मान में एक परेड निकाले जाने की योजना बनाई गई है। दो साल पहले एक घटना में कबांग अपने मालिक की बेटी और भतीजी को बचाने के लिए एक मोटरसाइकिल के रास्ते में आ गई थीं। वह मोटरसाइकिल उन बच्चियों की तरफ बढ़ रही थी। उसके साहस भरे कारनामे की वजह से लोगों में उसके लिए सहानुभूति की भावना थी और मदद के लिए धन इकठ्ठा करने के वास्ते फेसबुक और ट्विटर पर अभियान भी चलाया गया। जानवरों के डॉक्टर एंटन लिम ने बताया कि कबांग को दुनिया के 45 देशों से आर्थिक सहायता प्राप्त हुई और इस मदद से उसके इलाज का पूरा खर्चा निकल गया। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में कबांग के जख्मों का इलाज किया गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर