Move to Jagran APP

कोमा से बाहर निकलते ही बोलने लगा चाईनीज

अपने स्कूल के दिनों में उसने चाईनीज भाषा जरूर पढ़ी थी पर वह कभी भी इस भाषा में फ्लूएंसी नहीं हासिल कर पाया था। वह ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है और उसकी मात्र भाषा अंग्रेजी है पर एक कार दुर्घटना ने उसे चीनी भाषा में पारंगत बना दिया जबकि वह कुछ दिन के लिए अपनी मातृभाषा अंग्रेजी भूल गया। 22 साल के अंग्रेजी भाषी बेन मैक मोहन एक भयानक

By Edited By: Published: Fri, 05 Sep 2014 11:14 AM (IST)Updated: Fri, 05 Sep 2014 01:08 PM (IST)
कोमा से बाहर निकलते ही बोलने लगा चाईनीज

अपने स्कूल के दिनों में उसने चाईनीज भाषा जरूर पढ़ी थी पर वह कभी भी इस भाषा में फ्लूएंसी नहीं हासिल कर पाया था। वह ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है और उसकी मात्र भाषा अंग्रेजी है पर एक कार दुर्घटना ने उसे चीनी भाषा में पारंगत बना दिया जबकि वह कुछ दिन के लिए अपनी मातृभाषा अंग्रेजी भूल गया।

prime article banner

22 साल के अंग्रेजी भाषी बेन मैक मोहन एक भयानक कार एक्सीडेंट के बाद कोमा में चले गए थे पर एक हफ्ते बाद जब उन्हें होश आया तो उन्होंने पाया कि वे सिर्फ चीन की भाषा मंदारीन बोल सकते हैं।

बेन बताते हैं कि, जब मुझे होश आया तो मैने अपने बेड के पास एक एशियन नर्स को देखा और चीनी में उससे कहा यहां मेरे गले में तकलीफ हो रही है।

मैने नर्स से कलम और कागज मंगाया और उस पर मंदारीन में अपने माता-पिता को प्यार का संदेश लिखा और यह भी लिखा कि मैं बहुत जल्द ठीक हो जाऊंगा।

बेन के नए भाषा कौशल से डॉक्टर और उसका परिवार हैरान है। बेन बताते हैं कि अब उन्हें मंदारिन बोलने के लिए सचेत नहीं रहना पड़ता। वे प्राकृतिक रूप से धारा प्रवाह मंदारीन बोल ले रहें हैं। होश में आने के बाद बेन को फिर से अंग्रेजी बोलने में तीन दिन का समय लग गया।

बेन के भाषा कौशल ने उनके लिए संभावनाओं के नए द्वार खोल दिए हैं। वे अपने गृह नगर में चीनी यात्रियों का नेतृत्व करने के साथ ही मंदारीन में टीवी कार्यक्रम भी होस्ट कर रहें हैं।

मेलबर्न निवासी बेन अब कॉमर्स पढ़ने के लिए शंघाई चले गए हैं। बेन ने अपनी आगे की शिक्षा शंघाई विश्वविद्यालय से पूरी करने का निर्णय लिया है। बेन के साथ घटित यह चिकित्सीय चमत्कार अपनी तरह का पहला मामला नहीं है।

2010 में 13 साल की एक क्रोएशियाई लड़की जब नींद से जागी तो उसे पता चला अब वह अपनी मातृभाषा की बजाए जर्मन भाषा में अधिक पारंगत हो गई है। जुलाई 2013 में एक अमेरीकन नेवी का रिटायर्ड सैनिक अपने होटल रूम में बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो उसे याद नहीं था की वह कौन है पर अब वह धाराप्रवाह स्वीडिश भाषा बोलने लगा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.