7 जन्मों का बंधन! अमेरिकी दंपती ने बनाया 7 देशों में 7 बार शादी का प्लॉन
कहते हैं शादी का बंधन सात जन्मों तक रहता है। लेकिन यह अमेरिकी दंपत्ति इन सात बंधनों को सात बार और सात अलग-अलग जगह जाकर पूरा करना चाहता है।
अजब-गजब है शादी का प्लॉन
अमेरिका में रहने वाले गैब्रिला और टिमोथी ने अपनी शादी को कुछ अलग ही ढंग से रचाने का फैसला लिया है। इस कपल ने 40 दिन में सात अलग-अलग देशों में जाकर शादी का प्लॉन बनाया है। इसमें एक देश भारत भी है। अभी 7 जून को दोनों ने दक्षिणी भारत में जाकर वहां के रीति-रिवाज से शादी रचाई। यह उनकी चौथी शादी है।
जापान से की शुरुआत
अमेरिकी कपल के इस सफर की शुरुआत जापान से हुई थी। जहां गैब्रिला जानवरों की डॉक्टर हैं, जबकि उनके पति टिमोथी साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रहे हैं। यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई और बात शादी तक पहुंच गई। 18 मई को दोनों ने वहां की 'शिंटो परंपरा' के अनुसार शादी की, यह शादी 30 मिनट में हो जाती है। 27 साल की गैब्रिला बताती हैं कि वह चाहती, तो अमेरिकी रीति-रिवाज से शादी कर सकती थी। लेकिन वह कुछ रोचक करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने और उनके पति ने शादी को ही अलग तरीके से मनाने का फैसला लिया।'
एमर्स्टडम में होगा अंत
जापान में शादी के बाद यह जोड़ा इंडोनेशिया पहुंचा। यहां उन्होंने 30 मई को दूसरी बार शादी की। इनकी शादी की सबसे खास बात यह है कि, जहां जाते हैं वहां की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर शादी करते हैं। इनकी तीसरी शादी नेपाल में हुई और चौथी भारत में। अब इनका अगला डेस्टिनेशन केन्या है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि, जहां ये छठी बार शादी करेंगे वो जमीन नहीं हवा में होगी। और आखिर में सातवीं एमर्स्टडम में होगी।