पेड़ की टहनी पर खड़े हो नमाज पढऩे वाली इस लड़की का सच आया सामने
उत्तरप्रदेश के जौनपुर में लोग उस वक्त हैरान रह गए जब एक पेड़ की पतली सी टहनी पर एक लड़की को नमाज पढ़ते देखा। लोगों ने इसे अल्लाह की भेजी जिन्नाद बताया तो किसी ने परी।
अभी हाल ही में आपने एक वायरल हुआ वीडियो देखा होगा जिसमें एक लड़की पेड़ की टहनी पर चढ़ नमाज पढ़ रही है। उस लड़की को देखने वाले लोगों ने उसे जिन्न बताया तो किसी ने उसे परी कहा। आज हम आपको बता रहे हैं कि आखिर क्या था इस चौंकाने वाले वीडियो का सच।
उत्तरप्रदेश के जौनपुर में लोग उस वक्त हैरान रह गए जब एक पेड़ की पतली सी टहनी पर एक लड़की को नमाज पढ़ते देखा। लोगों ने इसे अल्लाह की भेजी जिन्नाद बताया तो किसी ने परी। देखते ही देखते पेड़ के नीचे भीड़ लग गयी और लोग लगातार इस लड़की को निहारते रहे और अपने मोबाइल के कैमरे में कैद भी कर लिया।
बस कुछ ही मिनटों में ये वीडिया दुनिया भर में वायरल हो गया। वीडियो को देखकर हर शख्स हैरान था। लेकिन अब इस वीडियो का सच सामने आ चुका है।
पेड़ पर नमाज पढऩे वाली ये महिला आजमगढ़ की रहने वाली शबीना है। वह अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए जौनपुर आई थी। इसी दौरान वह पेड़ पर चढ़कर नमाज अदा करने लगी। पहली बार किसी ने पेड़ पर किसी को नमाज पढ़ते देखा तो स्थानीय लोग हैरान रह गए और वीडियो बनाने लगे। महिला के परिजनों के अनुसार वो अक्सर पेड़ पर चढ़कर ही नमाज पढ़ती है लेकिन लोग उसके इस बैलेंस को देख हैरान थे।