पहाड़ी को छूने पर रिसता है जल
झारखंड की राजधानी रांची से 20 किलोमीटर दूर स्थित है एडचोरो। यहां की पहाड़ी पर महादेव का एक मंदिर बना हुआ है जिसे लादा महादेव टंगरा के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर दो कारणों से भक्तों की आस्था का केंद्र है। पहला कारण मंदिर परिसर में एक चट्टान
झारखंड की राजधानी रांची से 20 किलोमीटर दूर स्थित है एडचोरो। यहां की पहाड़ी पर महादेव का एक मंदिर बना हुआ है जिसे लादा महादेव टंगरा के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर दो कारणों से भक्तों की आस्था का केंद्र है।
पहला कारण मंदिर परिसर में एक चट्टान स्थित है। ऐसी मान्यता है की अगर सच्चे दिल से महादेव टंगरा की चट्टान पर हाथ फेरा जाये तो यहां से जल का रिसाव होने लगता है और आपकी मांगी हुई हर मुराद पूरी होती है।
दूसरा कारण यहां एक पत्थर पर बने हुए पदचिन्ह जो की रामायण कालीन... जाते है। ऐसा माना जाता है की यहां पर राम और सीता अपने वनवास के दौरान आए थे और ये पद चिन्ह उनके ही है। भक्त लोग इन पद चिन्हों को छूकर भी मुरादे मांगते है। ये परम्पराए यहां पर सदियों से चली आ रही है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है। इसके अलावा यहां पर राम नवमी, शिवरात्रि और सावन में भक्तों का हुजूम उमड़ता है।