कभी देखें हैं लाल रंग के केले
पीले और हरे केले तो हम सब ने खूब देखे और खाएं हैं लेकिन क्या कभी लाल रंग के केले देखे हैं। क्यों चौंक गए न! लाल रंग के केले ऑस्ट्रेलिया में पाये जाते हैं इसे यहां रेड डका कहा जाता है। यहां इन केलों की अच्छी पैदावार होती है।
पीले और हरे केले तो हम सब ने खूब देखे और खाएं हैं लेकिन क्या कभी लाल रंग के केले देखे हैं। क्यों चौंक गए न!
लाल रंग के केले ऑस्ट्रेलिया में पाये जाते हैं इसे यहां रेड डका कहा जाता है। यहां इन केलों की अच्छी पैदावार होती है।
लाल केला ऑस्टे्रलिया के अलावा वेस्टइंडीज, मेक्सिको, जमैका, इक्वाडोर और अमेरिका के कई भागों में पाया जाता है। सबसे पहले लाल केले की यह प्रजाति मध्य अमेरिका के कोस्टा रिका में मिली थी। ईस्ट अफ्रीका और साउथ अमेरिका में इसके सबसे ज्यादा पैदावार होती है। यही से यह सारे विश्व में निर्यात किया जाता है। वैसे केरल में भी केले की यह प्रजाति देखने को मिल जाती है।
यह केला जो हलके गुलाबी रंग का होता है। इसका स्वाद आम की तरह है। विटामिन सी से भरपूर इस फल में 110 कैलोरी होता है। इसमें फैट, केलोस्ट्रोल और सोडियम नहीं होता। इसमें 29 ग्राम कारबोहाइड्रेट और एक ग्राम प्रोटीन होता है।
लाल केलों में मौजूद पोटैशियम हार्ट मसल्स और डाइजेस्टिव सिस्टम को सही तरीके से काम करने में सहायक होता है। लाल केला दिल से जुड़ी बीमारियों और डायबिटीज के खतरे को कम करता है।