लाल नदी का लाल पानी
नदियों का नीला साफ पानी शायद सभी को अच्छा लगता होगा। इस नीले साफ पानी में कई बार आपने दोस्तों संग मस्ती भी की होगी। इसके ठंडे-नीले पानी में तैरना, घुटनों तक पानी में खड़े होकर दूर आसमान देखना लगभग हर किसी को लुभाता है।
नदियों का नीला साफ पानी शायद सभी को अच्छा लगता होगा। इस नीले साफ पानी में कई बार आपने दोस्तों संग मस्ती भी की होगी। इसके ठंडे-नीले पानी में तैरना, घुटनों तक पानी में खड़े होकर दूर आसमान देखना लगभग हर किसी को लुभाता है। पहाड़ी इलाकों में नदियों का पानी इतना शुद्ध और साफ होता है कि लोग इसे पीते भी हैं। कहते हैं कि यह पानी बहुत मीठा होता है। पर क्या कभी आपने तेजाबी पानी वाली नदी का नाम सुना है? क्या लाल नदी या लाल पानी वाली तेजाबी नदी देखी है?
स्पेन में एक नदी है जिसका पानी लाल रंग का और तेजाबी है। न आप इसका पानी पी सकते हैं, ना इसमें खड़े होकर आसमान निहार सकते हैं, न ही दोस्तों के साथ इसके पानी से खेल सकते हैं। दक्षिण-पश्चिमी स्पेन में स्थित रिओ तिन्तो नदी में सिर्फ कुछ जलीय सूक्ष्मजीव ही रहते हैं जो इसके तेजाबी पानी को सहन कर सकते हैं। यह स्पेन के सिएर्रा मोरेना पहाड़ श्रृंखला से निकलकर अन्ध महासागर में गिरती है। यह अपने लाल-नारंगी पानी के लिए पूरे विश्व में मशहूर है।
कहते हैं नदी के निकटवर्ती प्रदेशों में 3000 ई.पू. से ही तांबे, सोने, चांदी तथा अन्य खनन पदाथरें की खानें चलाई जाती रही हैं। बीच में कुछ समय के लिए इसे बंद किया गया था पर 1724 ई. में स्पेन सरकार ने वापस यह खनन कार्य शुरू करवा दिया। इन खनन कायरें के कारण यहां का पानी तेजाबी हो गया है। लोहे के खनन प्रदेश में होने के कारण इसके पानी में लोहा की मात्रा भी बहुत होती है। इसी लोहे की मात्रा के कारण इसका पानी लाल-नारंगी रंग का दिखता है। वास्तव में इस नदी का नाम रिओ तिन्तो भी इसके लाल रंग के पानी के कारण ही पड़ा। तिन्तो का अर्थ होता है लाल और रिओ का मतलब नदी अर्थात लाल रंग की नदी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर