कुछ समय पहले सड़कों पर तड़पता था ये बच्चा अब है ऐसा
पिछली बार इस बच्चे की तस्वीर देखने के बाद ज्यादातर लोगों ने सोचा कि यह ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रहेगा। दरअसल डेनमार्क की एक महिला पिछले महीने इस नाइजीरियाई बच्चे को पानी पिला रही थी, तब एक फोटोग्राफर ने उस क्षण को अपने कैमरे में कैद कर लिया था।

वह फोटो कैमरे से होकर ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर जा पहुंची। लोगों ने जब बच्चे के साथ महिला की फोटो देखी, तो उन्होंने महिला के काम की खूब तारीफ की। महिला का नाम अंजा रिंगग्रेन लोवन है।
आपको बता दें बच्चा आठ महीने से नाइजीरिया की सड़कों पर भटक रहा था। उसके माता-पिता ने किसी पाखंड़ ज्योतिष से सलाह लेकर अपने बच्चों को सड़क पर छोड़ दिया था। सड़क पर भटकते हुए बच्चा डेनिस महिला अंजा रिंगग्रेन लोवन से मिला। डेनिस महिला उसके लिए मसीहा बनकर आई। महिला ने बच्चे को अपने पास बुलाया और उसे पानी पिलाया तथा खाना खिलाया।
इसके बाद लोवन उस कुपोषित बच्चे को एनजीओ ले गई और उसका इलाज करवाया। उसके ठीक होने के बाद लोवेन ने एक तस्वीर सबके साथ सांझा की, जिसमें वो काफी स्वस्थ नजर आ रहा है। कुछ दिनों में इस बच्चे ने कई किलो वजन बढ़ा लिया है। लोवन ने उस बच्चे का नाम होप रखा है। साल की अंजा रिंगग्रेन लोवन अफ्रीकन चिल्ड्रेन एंड एजुकेशन एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन की संस्थापक हैं। उन्होंने तीन साल पहले बच्चों की मदद के लिए यह संस्था बनाई थी।