देखिए कैसे एक पिता ने अपने बेटे को छुड़वाया किडनैपर्स से
ये खबर शायद आपको भावुक कर देगी पर सच है कि अपने बच्चों के लिए माता पिता कुछ भी कर सकते हैं, और इस पिता ने भी वही किया है।
छह साल के बेटे का हुआ अपहरण
चीन के रहने वाले एक पिता अपने छह साल के बेटे के साथ शॉपिंग करने एक मॉल में गए थे। वहां उनके साथ एक दर्दनाक हादसा हुआ। उनके बेटे चांग झीफू का अपहरण हो गया। उसे हृयूमन ट्रैफिकिंग में संलग्न कुछ लोगों ने शॉपिंग मॉल से ही गायब कर दिया था। पुलिस जोर शोर से चांग को तलाश रही थी पर उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।
नौ महीने बाद हुआ अनोखा इत्तेफाक
अचानक नौ महीने बाद कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना भी चांग के पिता चेन झांगहांग ने कभी नहीं की थी। नौ महीने बाद अचानक उन्हें अपने बेटे के अपहरणकर्ता मिल गए और वो उनसे जा टकराया। वे तीन थे और चैन अकेला पर वो उनसे ना सिर्फ जूझ गया बल्कि अपने बेटे को छुड़ा भी लाया। ये सारी घटना एक सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। इस फुटेज को जिसने भी देखा वो इस पिता का कायल हो गया।
देखिए पिता का कमाल
यही है वो सीसीटीवी फुटेज देखिए कैसे एक पिता अपने बेटे के लिए लड़ा।