Move to Jagran APP

84 वर्षीय महिला के गर्भ में 44 साल का बेबी

ब्राजील में एक 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गर्भ में 44 साल का स्टोन बेबी मिला है। सामान्यत: महिलाओं का गर्भकाल 9 महीने का होता है लेकिन कई बार यह थोड़ा कम ज्यादा भी हो सकता है। जब डॉक्टरों ने महिला का एक्स-रे किया तो तो पता चला कि महिला

By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2015 10:41 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2015 10:51 AM (IST)
84 वर्षीय महिला के गर्भ में 44 साल का बेबी

ब्राजील में एक 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गर्भ में 44 साल का स्टोन बेबी मिला है। सामान्यत: महिलाओं का गर्भकाल 9 महीने का होता है लेकिन कई बार यह थोड़ा कम ज्यादा भी हो सकता है।

loksabha election banner

जब डॉक्टरों ने महिला का एक्स-रे किया तो तो पता चला कि महिला के गर्भ में 44 वर्ष पुराना अविकसित मृत भ्रूण है। दरअसल उस समय जब यह महिला गर्भवती हुई तो अपनी गर्भावस्था के बारे में नही जान पायी। उस दौरान ली गई दवाओं के कारण ये बच्चा गर्भ में ही मर गया था। जब इस महिला के पेट में तेज दर्द हुआ करता था तो वह पेन किलर खा लिया करती थी। लेकिन जब इसका इलाज करने महिला टोकांटिस स्टेट के नैतिविदाद अस्पताल गई थी। तब महिला का एक्स-रे किया गया तो उन्हें इस महिला के पेट में 20 से 28 हफ्ते का स्टोन बेबी मिला।

महिला ने डॉक्टरों को बताया कि वो करीब 44 साल पहले गर्भवती हुई थी। महिला ने बताया कि उसने ऐसी ही शिकायत पहले भी की थी लेकिन गांव में कोई अच्छा अस्पताल न होने की वजह से बीमारी का पता नहीं चल सका। वहां उसे दवा दे दी जाती थी जिसके बाद उसे कुछ राहत हो जाती थी।

सूत्रों के अनुसार, जब महिला का एक्स-रे किया गया तो उन्हें स्टोन बेबी का पता चला। बच्चे का मुंह साफ समझ आ रहा था। हालांकि डॉक्टर अभी इसे सर्जरी से बाहर निकालने पर विचार कर रहे हैं लेकिन उनका कहना है कि ये आश्चर्य चकित करने वाला है।

यहां केवल दूसरी पत्नी से होती है संतान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.