एक बंदर मॉल के अंदर
टोरंटो। मदारी के इशारों पर बंदर को नाचते हम सभी ने देखा है, लेकिन क्या कभी बंदर के इशारे पर इंसान को नाचते देखा है? वह भी सुरक्षाकर्मियों को। जी हां, यहां के एक पालतू और फैशनपरस्त बंदर ने सुरक्षाकर्मियों के छक्के छुड़ा दिए।
टोरंटो। मदारी के इशारों पर बंदर को नाचते हम सभी ने देखा है, लेकिन क्या कभी बंदर के इशारे पर इंसान को नाचते देखा है? वह भी सुरक्षाकर्मियों को। जी हां, यहां के एक पालतू और फैशनपरस्त बंदर ने सुरक्षाकर्मियों के छक्के छुड़ा दिए। हुआ यूं कि यहां की एक महिला अपने पांच महीने के बंदर के साथ मॉल में खरीदारी करने गई। बंदर को कोट पहने देख उसे देखने वालों का मजमा लग गया। भारी भीड़ देखकर बंदर अपनी मालकिन का हाथ छुड़ाकर भाग निकला। फिर क्या था, मॉल में उसने हनुमान जी की तरह लंका वाली स्थिति पैदा कर दी। बंदर की धमाचौकड़ी से परेशान होकर विशेष सुरक्षाकर्मी बुलाए गए। काफी मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मी उस बंदर को पकड़ने में कामयाब हुए। उसे बंद कर दिया गया, लेकिन मामला यहीं ठंडा नहीं पड़ा। जैसे ही महिला को उसके प्रिय बंदर के पकड़े जाने की खबर लगी उसे छुड़ाने पुलिस स्टेशन पहुंच गई। फिर भी बंदर को रिहा नहीं किए जाने पर महिला ने अदालत का रुख किया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर