तोंद ने बनाया चोर को मोर
ब्राजीलिया। इंसान का मोटापा उसकी रोजमर्रा की जिंदगी में दुश्वारियां पैदा करता है। यहां की जेल में एक मोटे कैदी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर जेल से भागने का प्लान बनाया।
ब्राजीलिया। इंसान का मोटापा उसकी रोजमर्रा की जिंदगी में दुश्वारियां पैदा करता है। यहां की जेल में एक मोटे कैदी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर जेल से भागने का प्लान बनाया। दोनों ने मिलकर सभी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए जेल की पिछली दीवार पर छेद किया और वहां से रफूचक्कर होने के लिए आधी रात का इंतजार करने लगे। जैसे ही उन्हें मौका मिला दुबला-पतला कैदी छेद से निकलकर दूसरी तरफ हो गया और मोटे कैदी की तोंद छेद के बीच में अटक गई। जो लाख कोशिशों के बाद भी नहीं निकली। उसका शोर सुनकर सुरक्षाकर्मी वहां आ गए। अंतत: हालत इतने खराब हो गए की एक ओर उसका साथी बाहर की ओर खींचता और दूसरी ओर सुरक्षाकर्मी अंदर की ओर खींचते। तोंद ने खिसकने का नाम भी नहीं लिया और आखिरकार दीवार तोड़कर उसे किसी तरह बाहर निकाला गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर