दुनिया की सबसे अनोखी कुर्सी
दुनिया में कई लोग ऐसे भी होते हैं जो हमेशा लीक से हट कर कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहते हैं। इसी तरह की एक कोशिश में ब्रिटेन के एक व्यक्ति ने ऐसी कुर्सी बनाई है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।
लंदन। दुनिया में कई लोग ऐसे भी होते हैं जो हमेशा लीक से हट कर कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहते हैं। इसी तरह की एक कोशिश में ब्रिटेन के एक व्यक्ति ने ऐसी कुर्सी बनाई है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। इस कुर्सी की सबसे बड़ी खासियत इसका आकार है। दरअसल यह कुर्सी डबल डेकर बस से लंबी और हाथी के आकार से भी बड़ी है। इसमें एक साथ कई लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसको बनाने में 21 दिन से भी ज्यादा का समय लगा है। यह माना जा रहा है कि यह विश्व में अब तक की सबसे बड़ी कुर्सी है। इसे एक तटीय शहर में सागर के किनारे रखा गया है जिस पर लोग बैठकर इसका लुत्फ ले रहे हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर