Move to Jagran APP

फेसबुक पोस्ट से मिल गया 150 साल पुराना खानदानी शादी का जोड़ा

लोग अपने खानदानी जोड़े को भी अगली पीढिय़ों के लिए संभाल कर रखते हैं। सोचिए अगर गलती से खास जोड़ा खो जाये तो क्या होगा?

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 21 Feb 2017 12:45 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 01:26 PM (IST)
फेसबुक पोस्ट से मिल गया 150 साल पुराना खानदानी शादी का जोड़ा
फेसबुक पोस्ट से मिल गया 150 साल पुराना खानदानी शादी का जोड़ा

किसी भी दुल्हन के लिए शादी का जोड़ा बेहद खास होता है जिसे वह ताउम्र संजोकर रखती है। इस खूबसूरत जोड़े से उसके जीवन की मीठी यादें जुड़ी होती हैं। लोग अपने खानदानी जोड़े को भी अगली पीढिय़ों के लिए संभाल कर रखते हैं। सोचिए अगर गलती से खास जोड़ा खो जाये तो क्या होगा?

loksabha election banner

जी हां, ऐसा ही तो कुछ हुआ है स्काटलैंड की मोरहाम में रहने वाली 30 साल की टीस नेवेल के साथ नेवेल की शादी 30 जून 2016 में हुई थी। शादी के समय उसने अपना खानदानी गाउन पहना था। हाथ से बना यह गाउन बेहद खूबसूरत था। उनका ये खानदानी वेडिंग गाउन 1870 का था। यानी करीब 150 साल पुराना। उनके पूर्वजों ने इस वेडिंग गाउन को संभाल कर रखा था।

टीस नेवेल ने भी इस रिवाज को आगे बढ़ाते हुए वेडिंग गाउन को पहना और शादी की रस्मों को निभाने के बाद इसे धुलने के लिए एडिनबर्ग की एक लॉन्ड्री में भेज दिया। लेकिन लॉन्ड्री वाले की गलती की वजह से वो खानदानी गाउन उन्हें वापस नहीं मिल पाया। टीस नेवेल समेत उनका पूरा परिवार इस गाउन को लेकर काफी परेशान हो गया था। ऐसे में उन्होंने अपनी ये कहानी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।

उसने फेसबुक पर लोगों से अपने खानदानी गाउन को ढूंढने के लिए मदद मांगी। करीब 2 लाख से अधिक बार लोगों ने उनके इस पोस्ट को शेयर किया। लॉन्ड्री मालिक की भतीजी ने जब इस फेसबुक पोस्ट को देखा तो उसने एक बार फिर लॉन्ड्री में पड़े कपड़ों के ढेर में उसे ढूंढा और उसे वह गाउन मिल गया। उसने टीस नेवेल से संपर्क कर उन्हें ये गाउन लौटा दिया। खानदानी शादी का जोड़ा वापस पाकर वो परिवार बेहद खुश हो गया, उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों का धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें: शादी के तीन माह बाद हुआ खुलासा, लड़की का पति निकला उसका सगा दादा

दूल्हा-दुल्हन ने ऐसे रचायी शादी की भागते-भागते बरातियों के छूटे पसीने


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.