Move to Jagran APP

बड़ी मुश्किल में फंसे युवराज सिंह, बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट ने लगाया ये गंभीर आरोप

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट आकांक्षा शर्मा ने युवराज सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Wed, 18 Oct 2017 01:36 PM (IST)Updated: Wed, 18 Oct 2017 05:36 PM (IST)
बड़ी मुश्किल में फंसे युवराज सिंह, बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट ने लगाया ये गंभीर आरोप
बड़ी मुश्किल में फंसे युवराज सिंह, बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट ने लगाया ये गंभीर आरोप

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह को अब एक बड़ा झटका लगा है। दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह की भाभी और बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट रही आकांक्षा शर्मा ने एक बार फिर युवी और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अकांक्षा ने युवराज सिंह, उनके भाई जोरावर सिंह और उनकी मां शबनम सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

युवराज पीते थे गांजा- आकांक्षा

एक तरफ युवराज सिंह टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में लगे हुए हैं तो दूसरी तरफ इस मुकदमे के बाद अब उनकी परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब अकांक्षा ने युवराज और उनके परिवार पर इस तरह के आरोप लगाए हों बल्कि इससे पहले भी वो बिग बॉस के घर में रहने के दौरान और वहां से बाहर आने के बाद भी लगातार युवराज के परिवार पर आरोप लगाती रही हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद आकांक्षा ने कई इंटरव्यू दिए थे और युवराज सिंह पर कई आरोप लगाते हुए यहां तक कहा था कि, उन्होंने युवराज को गांजा पीते हुए भी देखा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकांक्षा ने युवराज, उनके भाई और मां के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है। आकांक्षा की वकील स्वाति सिंह का इस बारे में कहना है कि वह अभी इस मामले में कुछ नहीं कहेंगी और इस मामले की पहली सुनवाई 21 अक्टबूर को होगी। स्वाति ने बताया कि पहली सुनवाई के बाद ही आकांक्षा कोई बयान देंगी या इस मुद्दे पर कुछ कहेंगी। इस मुद्दे पर बात करते हुए स्वाति ने कहा कि, 'हां, आकांक्षा ने युवराज, जोरावर और उनकी मां शबनम के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है।'

'घरेलू हिंसा के लिए युवी भी दोषी' 

युवराज सिंह के इस मामले में शामिल होने को लेकर वकील स्वाति ने कहा कि, 'घरेलू हिंसा का मतलब सिर्फ शारीरिक हिंसा से नहीं है। इसका मतलब मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना से है, जिसमें युवराज भी बराबर के भागीदार हैं। जब जोरावर और उनकी मां, आकांक्षा पर यह अत्याचार कर रहे थे तब युवराज मूक दर्शक बने रहे इसलिए वह भी इस सब के लिए बराबर के जिम्मेदार हैं।' उन्होंने आगे कहा कि, 'जब युवराज और जोरावर की मां आकांक्षा पर बच्चा पैदा करने का दबाव बना रही थी, तब युवराज भी इसमें बराबर के शामिल थे। उन्होंने भी आकांक्षा पर बच्चा पैदा करने का दबाव बनाया था। इस काम में युवराज ने अपनी मां का पूरा साथ दिया। युवराज ने आकांक्षा से यहां तक कहा कि उन्हें उनकी मां का कहना मानना चाहिए क्योंकि वह ही इस घर की सबसे बड़ी हैं।'

आपतो बता दें कि जब आकंक्षा सिंह बिग बॉस के घर से बाहर आने थी तब उन्होंने अपनी नाकामयाब शादी का ठीकरा युवराज सिंह की मां पर फोड़ते हुए कहा था कि, मेरी उस तरह से शादी नहीं हुई थी। मेरी शादी केवल कागजों में थी। उस रिश्ते में कुछ नहीं था। साथ ही उन्होंने युवराज सिंह की मां पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, वह उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करती हैं।'

युवराज सिंह और उनका परिवार पिछले दो साल से कानूनी पचड़े का सामना कर रहा है। पिछले साल अप्रैल में युवराज सिंह की मां शबनम सिंह के घर का गेट गिरने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई थी। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें           


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.