किसने कहा युवराज सिंह लड़की नहीं 'लड़के' से करने जा रहे हैं शादी
युवी और हेजल ने अपनी लव स्टोरी से एक टीवी कार्यक्रम के दौरान पर्दा उठाया।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन दोनों के बारे में तो सब जानते हैं मगर इनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई इस राज से पर्दा इन दोनों ने खुद एक टीवी कार्यक्रम के दौरान उठाया।
युवी को पसंद है हेजल की खूबसूरती
कार्यक्रम के दौरान जब युवी से पूछा गया कि हेजल से आपने शादी का फैसला किया, आपको हेजल में सबसे ज्यादा क्या पसंद आया। युवी ने कहा कि जब वो हेजल से पहली बार मिलने पहुंचे तो उस वक्त वो चल रही थीं। उन्हें देखकर लगा कि कोई लड़का चल रहा है। मैं सोचा चलो सही है इनकी हरकत को लड़कियों जैसी बिल्कुल भी नहीं है। फिर मैंने इनके कपड़े देखे और सोचा कि इसे भी रहने दो और फिर मैंने इनका चेहरा देखा। इनका चेहरा देखकर मुझे लगा कि ये बहुत ही प्यारी हैं।
साढ़े तीन साल बाद हेजल मिलीं थीं युवराज से
युवी जब हेजल से पहली बार मिले तो उन्हें हाय बोला और इसके बाद कॉफी पर चलने को कहा। इसके बाद युवी लगातार उन्हें फोन कर कॉफी पर बुलाते रहे। हर बार वो हां बोलती थीं और फिर फोन बंद कर देती थीं। ऐसा सात-आठ बार हुआ। इसके बाद युवी ने झल्लाकर हेजल का नंबर डीलीट कर दिया। इस घटना के साढ़े तीन साल के बाद युवी के फेसबुक पर हेजल उनके एक कॉमन फ्रेंड की फ्रेंड थी। फिर युवी ने अपने फ्रेंड से पूछा कि आप हेजल को कैसा जानते हो तो उसने कहा कि वो उससे एक बार मिल चुका है। युवी ने अपने फ्रेंड से कहा कि इससे दूर रह। उसने मुझे तीन साल तक घास नहीं डाली और अब मैं उससे ही शादी करूंगा। फिर हेजल ने फेसबुक पर युवी का फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया और साढ़े तीन साल बाद उनसे मिलीं।
काफी समय बाद माना शादी का प्रस्ताव
युवी से पहली बार मिलने के बाद भी हेजल उन्हें ना करती रहीं। एक साल के बाद जब युवी ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया तो उन्होंने कहा कि हम देखते हैं। हालांकि उसके बाद वो युवी से शादी के लिए मान गईं।
हेजल को देखकर युवी की मां ने क्या कहा
युवी के मुताबिक जब उनकी मां ने हेजल को पहली बार देखा तो उन्होंने कहा कि चलो अच्छा है तुम एक लड़की से नहीं एक 'लड़के' से शादी करने जा रहे हो।
हेजल नहीं देखती हैं ज्यादा क्रिकेट मैच
हेजल ने बताया कि वो क्रिकेट मैच ज्यादा नहीं देखती हैं। हालांकि वो सचिन, धौनी और युवराज का नाम सुन चुकी थीं। युवराज के छह छक्कों के बारे में उन्होंने कहा कि जब वो छक्के लगा रहे थे तब उनका टीवी चल रहा था मगर वो मेरे लिए कुछ खास नहीं था। हेजल को तो ये भी पता नहीं था कि युवी ने वो छक्के इंग्लैंड के खिलाफ लगाए थे।