वाइएसआर कांग्रेस ने की 2 अगस्त को आंध्र प्रदेश बंद की अपील
वाइएसआर कांग्रेस ने दो अगस्त को आन्ध्र प्रदेश में राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।
By Rajesh KumarEdited By: Published: Sat, 30 Jul 2016 10:37 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 11:04 PM (IST)
हैदराबाद, आइएएनएस : आंध्र प्रदेश में विपक्षी पार्टी वाइएसआर कांग्रेस ने 2 अगस्त को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। पार्टी ने राज्य को विशेष दर्जा देने से केंद्र सरकार के इन्कार के विरोध में बंद रखने का फैसला लिया है। पार्टी ने इसे राज्य के साथ धोखा कहा है।
पार्टी अध्यक्ष वाइएस जगनमोहन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि केंद्र ने राज्य के साथ अन्याय किया है। भाजपा और तेदेपा दोनों ही पार्टियों ने आंध्र प्रदेश की पांच करोड़ जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। उन्होंने लोगों से अपने ही दम पर बंद सफल बनाने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें