सरकारी बंगले में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
कोई आधिकारिक सूचना नहीं लेकिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी बंगले में पहला कदम किसी भी वक्त रख सकते हैं।
लखनऊ (जेएनएन)। नवरात्रि के दूसरे दिन लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग को नया मुख्यमंत्री मिल गया है और वो अपने सरकारी आवास पर पहुंच चुके हैं। इसको लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं।
होगी पूजा: सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के बंगले में कलश पूजा होगी। माना जा रहा है कि गोरखनाथ मंदिर के पुजारी खुद पूजा करेंगे। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री खुद भी इस पूजा में शरीक हो सकते हैं।
शाम को फलाहार: शाम करीब पांच बजे बंगले पर सरकार के मंत्री, विधायक और बीजेपी के बड़े नेता जुटेंगे। यहां इन लोगों के लिए फलाहार का कार्यक्रम रखा गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 150 लोगों के साथ फलाहार करेंगे।
यह भी देखें: नगर निगम चुनाव : योगी के साथ प्रचार में कूदेंगे BJP के दूसरे मुख्यमंत्री
सरकारी बंगला बना सादगी की मिसाल: 5 कालिदास मार्ग का बंगला नए सीएम के मिजाज के मुताबिक बदला गया है। यहां जमीन पर बैठने का इंतजाम किया गया है। साथ ही बेडरूम में बिस्तरों को बदलकर लकड़ी का तख्त लगाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तांबे और कांसे के बर्तनों से मेहमानों की मेजबानी करेंगे।
यह भी देखें: उच्चाधिकारियों को यूपी में कानून का राज स्थापित करने का निर्देश