Move to Jagran APP

नगर निगम चुनाव : योगी के साथ प्रचार में कूदेंगे BJP के दूसरे मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की लोकप्रियता को भी पार्टी भुनाने की तैयारी कर रही है।

By Manish NegiEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 08:57 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 06:58 AM (IST)
नगर निगम चुनाव : योगी के साथ प्रचार में कूदेंगे BJP के दूसरे मुख्यमंत्री
नगर निगम चुनाव : योगी के साथ प्रचार में कूदेंगे BJP के दूसरे मुख्यमंत्री

नई दिल्ली, जेएनएन। निगम चुनाव प्रचार में भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतारने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की लोकप्रियता को भी पार्टी भुनाने की तैयारी कर रही है। दिल्ली के अधिकांश इलाके में इनकी चुनावी सभाएं कराने की योजना है।

loksabha election banner

भाजपा नेताओं का मानना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद जिस तरह से योगी ने महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर काम शुरू किया है उससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। दिल्ली में भी महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा है। इसलिए योगी के दिल्ली नगर निगम चुनाव में प्रचार करने से पार्टी को फायदा होगा।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी पूरी दिल्ली में चुनावी सभाएं करेंगे। झुग्गी झोपड़ी, अनधिकृत कॉलोनियों और पुनर्वास कॉलोनियों में विशेषकर इनके चुनावी कार्यक्रम बनाए जाएंगे जिससे कि इनके बीच पार्टी का जनाधार बढ़ाया जा सके। भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भी भाजपा उम्मीदवारों क लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

स्टार प्रचारकों की सूची में 42 नेताओं का नाम शामिल है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का नाम नहीं है। इससे स्पष्ट है पार्टी दिल्ली निगम चुनाव से अपने शीर्ष नेतृत्व को अलग रखना चाहता है। स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, एम वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, रविशंकर प्रसाद, स्मृति इरानी, संजीव बाल्यान, कलराज मिश्र, राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह, मथुरा से सांसद हेमा मालिनी, भाजपा नेता संबित पात्रा व शाहनवाज हुसैन शामिल हैं। दिल्ली से भाजपा के सभी सांसदों, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता भी भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।

भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर चुनाव प्रचार अभियान चलाया जाएगा। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद उनकी राय से चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

MCD Election: अब अपनों को टिकट दिलाने की जुगाड़ में जुटे BJP पार्षद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.