Move to Jagran APP

रूस के इस गांव में तापमान पहुंचा -62 डिग्री सेल्सियस, जम गईं लोगों की पलकें

रूस के साइबेरियाई गांव ओइमयाकन में तापमान शून्य से 62 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। इसे धरती का सबसे सर्द बसावट वाला स्थान कहा जा रहा है।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 09:46 AM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 03:10 PM (IST)
रूस के इस गांव में तापमान पहुंचा -62 डिग्री सेल्सियस, जम गईं लोगों की पलकें
रूस के इस गांव में तापमान पहुंचा -62 डिग्री सेल्सियस, जम गईं लोगों की पलकें

नई दिल्ली (जेएनएन)। पिछले दिनों अमेरिका में ठंड से जीवन बेहाल था। अब रूस के साइबेरियाई गांव ओइमयाकन में तापमान शून्य से 62 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। इसे धरती का सबसे सर्द बसावट वाला स्थान कहा जा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि यहां तापमान मापने के लिए लगाया गया थर्मामीटर भी ठंड के कारण टूट गया। लोगों को दावा है कि उनके निजी थर्मामीटरों में तापमान -67 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ है। इतनी ठंड में लोगों के सिर के बाल और पलकें तक जम गई है।

loksabha election banner

इतनी ठंड में लोगों की पलकें तक जम गई हैं। लोगों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं। जनवरी महीने में आमतौर पर यहां औसत तापमान शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे होता है।

सभी स्थान बर्फ से जमे हुए हैं। इससे पहले गांव में 1933 में तापमान -68 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।



पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बड़ा थर्मामीटर लगाया गया था लेकिन अत्यधिक ठंड में वह भी टूट गया।

गांव के सभी घर बर्फ की मोटी परत से ढके हैं। लोगों को पेन की इंक जमने से लेकर बैटरी बंद होने जैसी स्थितियों से जूझना पड़ता है। यहां वाहनों को दिनभर चालू रखना पड़ता है।

अंटार्कटिका है सबसे ठंडा
धरती का सबसे ठंडा स्थान दक्षिणी धु्रव पर मौजूद अंटार्कटिका है। लेकिन यह निर्जन है। वहां तापमान -89 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। 2013 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने उपग्रह से अंटार्कटिका का तापमान -94.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था।

चीन में जम गए बच्चे के सिर के बाल!
चीन में तो कुछ जगहों पर तो पारा इतना नीचे लुढ़क गया कि सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई और यहां इस छोटे बच्चे के सिर के बाल जम गए। चीन के शिंजी प्रांत में बीते दिनों दस वर्षीय बालक जब अपनी कक्षा में दाखिल हुआ तो उसके सिर के बाल पूरी तरह बर्फ में जमे हुए थे। दरअसल तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला यह छात्र तकरीबन पांच किमी दूर से पैदल चलकर आता था। स्कूल में परीक्षाएं चल रही थीं, इसलिए ठंड होने के बावजूद भी वह स्कूल के लिए निकला। लेकिन रास्ते में अचानक तापमान तेजी से नीचे गिर गया। ऐसे में बच्चे के सिर के बाल जम गए। लिहाजा पहले उसे गर्म तापमान में रखा गया और फिर परीक्षा ली गई।

दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान में हुई खूब बर्फबारी
यूरोप में ठंड का कहर इस कदर बढ़ गया है कि इसका असर ऐसे इलाकों पर भी दिख रहा है जहां पानी की एक बूंद भी नहीं है। यूरोप के सहारा रेगिस्तान में इन दिनों कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। यहां के एक शहर में बीते दिनों 16 इंच तक बर्फबारी हुई है। बीते 37 साल में यह तीसरा मौका है, जब अल्जीरिया के ऐन सेफरा शहर में बर्फबारी हुई और लाल रेत के टापुओं पर बर्फ की सफेद चादर फैल गई।

फ्रांस में लगातार बर्फबारी से हालात विकट
फ्रांस में लगातार हो रही बर्फबारी से हालात विकट होते जा रहे हैं जिस कारण आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुख्य मार्ग पर स्थित वाल डी सेरे गांव में बर्फ की चादर बिछ गई है। मौसम विभाग ने यहां भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।

नियाग्रा वॉटरफॉल बना बर्फीला फॉल
ठंड ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कनाडा में कुछ जगह तो ऐसी भी हैं जहां पारा माइनस 30 के नीचे चला गया है। घर के बाहर खड़ी गाड़ियां बर्फ की चादर से ढंक गई है। ठंड का आलम ये है कि करीब एक किलोमीटर के दायरे में बहने वाला अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पर स्थित नियाग्रा वॉटरफॉल जम कर बर्फ में तब्दील हो गया है।

यह भी पढ़ें: कैलिफोर्निया में मां-बाप की कैद से छूटे बच्चे, पड़ोसियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.