Move to Jagran APP

महिला सुरक्षा व शौचालय को मुद्दा बनाएगी आप

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में शौचालयों की कमी व महिलाओं की सुरक्षा को मुद्दा बनाएगी। इसके अलावा पार्टी महिलाओं के स्वरोजगार पर भी जोर देगी। पार्टी को उम्मीद है इन मुद्दों के सहारे वह महिलाओं का विश्वास जीतने में कामयाब होगी। पार्टी

By Abhishake PandeyEdited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 09:04 AM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 09:15 AM (IST)
महिला सुरक्षा व शौचालय को मुद्दा बनाएगी आप

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में शौचालयों की कमी व महिलाओं की सुरक्षा को मुद्दा बनाएगी। इसके अलावा पार्टी महिलाओं के स्वरोजगार पर भी जोर देगी। पार्टी को उम्मीद है इन मुद्दों के सहारे वह महिलाओं का विश्वास जीतने में कामयाब होगी। पार्टी ने कहा है कि दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार के अंतर्गत लाने का भी वह प्रयास करेगी। पार्टी ने दिल्ली की सत्ता में आने पर दो लाख शौचालय बनाने की भी घोषणा की है।

loksabha election banner

आप ने महिला मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए पार्टी की महिला शाखा ‘आप की महिला शक्ति’ तैयार की है। इसमें चार हजार कार्यकर्ता हैं। शाखा की सदस्य व पदाधिकारी हर विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर तक महिलाओं से संपर्क करने में जुट गई हैं। पार्टी द्वारा शुरू किए गए चुनाव प्रचार अभियान ‘दिल्ली डायलॉग’ के तहत 26 नवंबर को जंतर-मंतर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पार्टी नेता संजय सिंह ने बताया कि इसके लिए गृहिणी से लेकर महिला कारोबारियों को बुलाया गया है।

सफाई अभियान पर भाजपा को घेरा

पार्टी नेताओं ने सफाई अभियान पर भाजपा को आड़े हाथों लिया और पार्टी को इसमें फेल करार दिया। पार्टी प्रवक्ता अतिशी ने कहा कि दिल्ली में 30 फीसद घरों में शौचालय नहीं हैं। करीब 20 फीसद लोग सामुदायिक शौचालय का इस्तेमाल करते हैं जबकि 10 फीसद लोग खुले में शौच करते हैं। इसके चलते भी महिलाएं शोषण की शिकार होती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 50 लोगों पर एक शौचालय का पैमाना तय किया है जो उचित नहीं है। पार्टी 10 व्यक्तियों पर एक शौचालय की व्यवस्था करेगी। सार्वजनिक स्थलों व बाजारों में शौचालय नहीं होने के कारण महिलाओं को परेशानी होती है। इसलिए सार्वजनिक स्थलों व बाजारों में शौचालय बनाए जाएंगे।

पढ़े - आप को झटका देने की तैयारीः धीर समेत चार होंगे भाजपा में शामिल!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.