घरेलू हिंसा रोकने के लिए गांव-गांव में तैनात होंगी महिला वालंटियर : मेनका
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मेनका ने कहा कि महिलाओं व बच्चों के लिए सरकार ने विशेष योजना शुरू की है। देश की 70 फीसद आबादी महिलाओं व बच्चों की है।
पटियाला, जागरण संवाददाता। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के प्रति हो रही घरेलू ¨हिंसा व अपराध को रोकने के लिए गांव-गांव में महिला वालंटियर तैनात करेगी। यह महिलाओं के प्रति ¨हसक घटनाओं की सूचना पुलिस को मुहैया कराएगी। इतना ही नहीं मोबाइल में पैनिक बटन होगा, जिसे दबाते ही तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध होगा। केंद्रीय मंत्री पटियाला में मोदी सरकार की दो वर्षो की उपलब्धियां गिनाने पहुंची थी।
मेनका के साथ सांस्कृतिक, पर्यटन व नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री महेश शर्मा, भाजपा के उपाध्यक्ष श्याम जाजू व जीवन गुप्ता भी थे। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मेनका ने कहा कि महिलाओं व बच्चों के लिए सरकार ने विशेष योजना शुरू की है। देश की 70 फीसद आबादी महिलाओं व बच्चों की है। आजादी के वर्षो बाद भी देश के 50 फीसद बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। इसके मद्देनजर आंगनवाड़ी केंद्रों में पौष्टिक आहार देने का फैसला किया गया और डाइट में बदलाव किया गया है। आंगनबाड़ी कर्मियों को फोन व टैब उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे उनपर ऑनलाइन नजर रखी जा सकेगी।
पढ़ें- 11 जुलाई को आंगनबाड़ी मुलाजिम फूकेंगे मेनका गांधी का पुतला