Move to Jagran APP

चिता पर महिला, पेड़ पर सांप

इसे पुनर्जन्म की कहानी कहें या लोगों का भ्रम। वृद्ध महिला की मौत पर एक सांप सामने आया। अंतिम संस्कार के समय ये चिता के पास पहुंचा और फिर अचानक पेड़ पर चढ़ गया। महिला की चिता की आग शांत होने तक पेड़ पर बैठा रहा। इसके बाद जितने मुंह उतनी बातें। इसमें सबसे ज्यादा यह कि सांप का महिला से पुनर्जन्म का रिश्ता है। रामबा

By Edited By: Published: Thu, 13 Feb 2014 09:16 AM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2014 09:18 AM (IST)
चिता पर महिला, पेड़ पर सांप

आगरा [जासं]। इसे पुनर्जन्म की कहानी कहें या लोगों का भ्रम। वृद्ध महिला की मौत पर एक सांप सामने आया। अंतिम संस्कार के समय ये चिता के पास पहुंचा और फिर अचानक पेड़ पर चढ़ गया। महिला की चिता की आग शांत होने तक पेड़ पर बैठा रहा। इसके बाद जितने मुंह उतनी बातें। इसमें सबसे ज्यादा यह कि सांप का महिला से पुनर्जन्म का रिश्ता है।

loksabha election banner

पढ़ें : तेलंगाना के मुद्दे पर संसद में सांप छोड़ने की तैयारी

रामबाग के पास कटरा वजीर खां निवासी 85 वर्षीय रामवती दो माह से बीमार थीं। मंगलवार रात 11 बजे उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों के आने का इंतजार के बाद सुबह 11 बजे परिजन उनका अंतिम संस्कार करने शव को नर्सरी में पड़ी खाली जगह में ले गए। इस बीच एक सांप लोगों को दिखाई दिया, जो चिता के पास पहुंच गया। अचानक सांप को देख लोग सहमे। इसके बाद सांप तेजी से निकला और पेड़ पर पहुंच गया।

पढ़ें : गांव तक छोड़ दिया पर सांपों ने नहीं छोड़ा पीछा

करीब 15 फुट ऊंचे पेड़ के फलक पर बैठकर वह चिता की ओर फन करके देखने लगा। लोगों ने सोचा कि चिता की आग तेज होने पर पेड़ पर चढ़ा सांप भाग जाएगा। मगर, ऐसा नहीं हुआ। चिता की आग तेज हुई और पेड़ के पत्ते झुलसने लगे। मगर, सांप फन ऊपर कर वहीं बैठा रहा। दोपहर डेढ़ बजे अंतिम संस्कार के बाद लोग तो घर लौट गए, लेकिन सांप वहीं बैठा रहा। शाम करीब छह बजे तक सांप को उसी पेड़ पर देखा गया। इस पर कहा जा रहा था कि 14 साल पहले रामवती के पति हरी सिंह की मौत हुई थी। उनका अंतिम संस्कार भी नर्सरी में किया गया था।

मृत महिला के परिजन भी सांप से रिश्ता जोड़ने लगे। वे सांप को 14 साल पहले मौत का शिकार हुए हरी सिंह का दूसरा जन्म बता रहे हैं।

पढ़ें : क्लास रूम में घुसा सांप, दहशत में बीटीसी प्रशिक्षु

बेटे बोले, कुछ तो है

रामवती के तीन बेटे हैं, जिनमें से सुभाष चंद्र कुशवाह सबसे बड़े हैं। नर्सरी संचालक सुभाष का कहना है कि जिस तरह सांप पेड़ पर बैठकर रात तक बैठा रहा। इससे लगता है कि कुछ रिश्ता तो है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.