महिला की तबीयत बिगड़ी, विमान की आपात लैंडिंग
मुंबई से लखनऊ जा रहे विमान में सवार एक महिला यात्री की तबीयत बिगडऩे के बाद पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी बताकर लैडिंग की अनुमति मांगी। सोमवार रात लगभग नौ बजे अचानक इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान लैंड होते ही यात्री को मेडिकल सहायता देकर अस्पताल भेज दिया गया। महिला
नई दुनिया, इंदौर। मुंबई से लखनऊ जा रहे विमान में सवार एक महिला यात्री की तबीयत बिगडऩे के बाद पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी बताकर लैडिंग की अनुमति मांगी। सोमवार रात लगभग नौ बजे अचानक इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान लैंड होते ही यात्री को मेडिकल सहायता देकर अस्पताल भेज दिया गया। महिला इलाहाबाद निवासी है और कैंसर से पीडि़त है। वह इलाज के लिए मुंबई गई थी।
एयरपोर्ट डॉयरेक्टर मनोज चंसोरिया के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस का विमान मुंबई से लखनऊ के लिए उड़ा था। विमान में सवार 60 वर्षीय महिला सरोज सिंह को उड़ान के दौरान सांस लेने में दिक्कत होने लगी। पति ओम प्रकाश ने केबिन क्रू को बिगड़ती तबीयत के बारे में बताया। इसके बाद विमान पायलट ने एटीसी से नजदीकी एयरपोर्ट पर लैडिंग की अनुमति मांगी।