...जब एयरपोर्ट के वॉशरूम में बंद हुई महिला
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विदेशी महिला की उस वक्त सांस अटक गई, जब वो वहां के वॉशरूम में फंस गई। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद एयरपोर्ट कर्मियों द्वारा उसे बचाया गया। घटना सोमवार रात 9 बजे की है। फिलीपींस की रहने वाली महिला एना केसा लंदन जाने
मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विदेशी महिला की उस वक्त सांस अटक गई, जब वो वहां के वॉशरूम में फंस गई। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद एयरपोर्ट कर्मियों द्वारा उसे बचाया गया।
घटना सोमवार रात 9 बजे की है। फिलीपींस की रहने वाली महिला एना केसा लंदन जाने के लिए मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। वो ब्रिटिश एयरवेज विमान संख्या 138 से लंदन के लिए मंगलवार सुबह उड़ान भरने वाली थी। सोमवार की रात वो टर्मिनल 2 के चौथे मंजिल पर वॉशरूम गई। जब उसने वॉशरूम से बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोला तो वो नहीं खुला। करीब बीस मिनट की मशक्कत के बाद भी वो दरवाजा नहीं खोल पाई, तब उसने एमरजेंसी अलार्म का बटन दबाया। अलार्म सुन एयरपोर्टकर्मी वॉशरूम की और दौड़े और दरवाजा खोल महिला को बाहर निकाला।
एरयपोर्ट अधिकारियों की मानें तो वॉशरूम का दरवाजा तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गया था। फिलहाल महिला सुरक्षित हैं और अपने गंतव्य के लिए उड़ान भर चुकी हैं।
ये भी पढ़ेंः वडोदरा, भुज हवाई अड्डों पर शराब पीने के परमिट
ये भी पढ़ेंः दिल्ली एयरपोर्ट पर 30 लाख के गोल्ड के साथ पकड़ी गई महिला