दहेज की मांग से परेशान महिला ने आत्महत्या की
शामली जिले में एक महिला ने ससुराल में दहेज की मांग से तंग आकर आत्महत्या की ली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला के पति और देवर दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। महिला का शव कल पंखे से लटका हुआ मिला था।
मुजफ्फरनगर। शामली जिले में एक महिला ने ससुराल में दहेज की मांग से तंग आकर आत्महत्या की ली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला के पति और देवर दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। महिला का शव कल पंखे से लटका हुआ मिला था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की शादी कुंअरपाल से 10 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे है। कुंअरपाल और उसके देवर लगातार दहेज के लिए उसे परेशान कर रहे थे। कुंअरपाल और उसके परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज के लिए परेशान करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
पढ़े : पांच माह में दोगुनी से अधिक हो गई रेलमंत्री की संपत्ति