पति ने की खुदकुशी, पत्नी पर केस दर्ज
पत्नी के चरित्र पर शक होने के कारण एक व्यक्ति ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस संबंध में उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय संजय अनंत ठाणे के देहेजे इलाके में पत्नी के साथ रहता था। पिछले कुछ समय से उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को ल
ठाणे। पत्नी के चरित्र पर शक होने के कारण एक व्यक्ति ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस संबंध में उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय संजय अनंत ठाणे के दाहेज इलाके में पत्नी के साथ रहता था। पिछले कुछ समय से उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था।
विक्रमगढ़ पुलिस स्टेशन के निरीक्षक सुनील डी नंदवालकर ने बताया कि कल जब घर में कोई नहीं था तो संजय ने पंखे से लटककर जान दे दी। सुनील की बहन ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया।
उसके मुताबिक, सुनील को पत्नी के चरित्र पर शक था। शायद इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस संबंध में सुनील की पत्नी को नामजद कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पढ़ें: पत्नी वियोग में जान दी