Move to Jagran APP

25 लाख के इनामी कान्हू मुंडा समेत सात नक्सलियों का समर्पण

झारखंड के गुड़ाबांदा में 25 लाख के इनामी कान्हू मुंडा समेत सात नक्सलियों ने पुलिस के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Thu, 16 Feb 2017 01:17 AM (IST)Updated: Thu, 16 Feb 2017 03:22 AM (IST)
25 लाख के इनामी कान्हू मुंडा समेत सात नक्सलियों का समर्पण
25 लाख के इनामी कान्हू मुंडा समेत सात नक्सलियों का समर्पण

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुड़ाबांदा क्षेत्र की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली कान्हू मुंडा समेत सात माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

loksabha election banner

महेशपुर गांव के फुटबाल मैदान में आयोजित पुलिस सिविक एक्शन कार्यक्रम के दौरान गुड़ाबांदा दस्ता तथा झारखंड, बंगाल व ओडिशा संगठन के सचिव कान्हू मुंडा समेत सात नक्सलियों ने पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी अनूप टी मैथ्यू के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

यह भी पढ़ें: स्टील के बर्तन में छुपाकर रखे जाते थे हथियार

आत्मसमर्पण की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से हजारों लोग फुटबाल मैदान पहुंचे। आत्मसमर्पण करने वालों में फोगड़ा मुंडा, भोगलू सिंह, जितेन मुंडा, शंकर मुंडा, चुन्नू मुंडा व महिला नक्सली काजल मुंडा शामिल हैं। इन्हें पुलिस पदाधिकारी ने माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर मुख्य धारा में आने पर सम्मानित किया।

नक्सली कान्हू मुंडा पर 25 लाख व फोगड़ा मुंडा पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वहीं अन्य पांच नक्सलियों भोगलू, चुन्नू, शंकर, काजल व जितेन पर भी दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित था।

कान्हू मुंडा पर दर्ज हैं 47 मामले

कान्हू के खिलाफ नक्सली ¨हसा के 47 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ प्रखंड के बीडीओ प्रशांत लायक के अपहरण, गुड़ाबांदा थाना पर हमला, इंस्पेक्टर सुशील नाग व पुलिस जवान को गुड़ाबांदा के सिंहपुरा में लैंड माइंस विस्फोट कर उड़ाने, हथियारों की लूट करने समेत अन्य मामले शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: सीएनटी एक्ट संशोधन के विरोध में आंदोलन को हवा दे रहे नक्सली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.