महिला से जिस्मानी रिश्ते बनाने के लिए पत्नी-बेटी को 'मार' डाला
मुंबई क्राइम ब्रांच में खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताकर शादीशुदा व्यक्ति ने न सिर्फ विधवा को शादी का झांसा दिया, बल्कि दुष्कर्म भी किया। इसके बाद विधवा का घर बेचकर गायब हो गया। यह मामला बुराड़ी के संत नगर इलाके का है।
नई दिल्ली। मुंबई क्राइम ब्रांच में खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताकर शादीशुदा व्यक्ति ने न सिर्फ विधवा को शादी का झांसा दिया, बल्कि दुष्कर्म भी किया। इसके बाद विधवा का घर बेचकर गायब हो गया। यह मामला बुराड़ी के संत नगर इलाके का है।
शादी की बात सुनकर छात्रा बोली, 'मैं तो हूं लड़का, मुझे माफ करें'
परिवार के साथ रहता है आरोपी
झूठ बोलकर विधवा को अपनी हवस का शिकार बनाने वाला अशोक सिंघल दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। अशोक पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है। झूठ बोलने में माहिर अशोक ने शादी का झांसा देकर दु्ष्कर्म करता रहा।
दहेज में कार न लाने पर पत्नी से कहा, 'जाकर पड़ोसी से संबंध बनाओ'
तीन साल पहले हुआ था पति का निधन
दुष्कर्म की शिकार विधवा (25) संत नगर में छोटी बेटी के साथ रहती है। करीब तीन वर्ष पहले उसके पति का निधन हो गया था।
प्रेमी संग रहती थी युवती, 7 साल बाद हुआ अपहरण का खुलासा
आर्थिक तंगी की थी शिकार
पति की मौत के बाद महिला आर्थिक संकट से भी गुजर रही थी। ऊपर से बेटी की बढ़ाई-लिखाई का खर्च भारी पड़ रहा था। ऐसे में पीड़िता ने 50 वर्गमीटर में बना अपना मकान बेचने का निर्णय लिया।
प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में हुई मुलाकात
आर्थिक दूर करने के इरादे से वह अपना मकान बेचने के लिए कुछ माह पहले वह संत नगर में सिंघल प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पहुंची थी। वहां मौजूद अशोक सिंघल ने पीड़िता से विस्तृत जानकारी ली। उसने कहा था कि मौजूदा समय में प्रॉपर्टी की दर काफी नीचे है, इसलिए वह मकान न बेचे। पीड़िता मान गई।
झूठी कहानी से विधवा को किया आकर्षित
ऑफिस में पहली मुलाकात के बाद ही अशोक महिला के बेहद जीने की कोशिश में जुट गया। इसके बाद अशोक पीड़िता से मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगा। बातों-बातों में महिला भी अशोक की ओर आकर्षित हो गई।
शादी का झांसा दे जिस्मानी रिश्ते कायम किए
अशोक ने कुछ ही मुलाकातों में पीड़िता के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। पीड़िता भी झांसे में आ गई। आरोपी अशोक ने पीड़िता के घर आना-जाना शुरू कर दिया। उससे शारीरिक संबंध भी बनाए। ऐसा कई बार हुआ।
खुद को बताया मुंबई में अफसर फिर भी अभागा
अशोक ने महिला को पूरी तरह से झांसे में लेने के लिए कहानी गढ़ी कि वह मुंबई क्राइम ब्रांच में वरिष्ठ अधिकारी है, लेकिन अभागा है। उसने बताया कि कुछ माह पहले उसकी पत्नी और बेटी का कैंसर से निधन हुआ है।
धोखे से महिला का मकान बेचा
अशोक ने महिला को विश्वास में लेते हुए उसका मकान 18 लाख रुपये में बेच दिया और किराये के मकान में रखवा दिया। एक माह बीतने के बाद पीड़िता से मकान मालिक ने जब किराये की मांग की तो उसने अशोक सिंघल को फोन किया।
अशोक सिंघल से संपर्क नहीं हुआ, क्योंकि उसने मोबाइल फोन नंबर बदल लिया था। इसके बाद महिला को पता चला कि अशोक मॉडल टाउन में रहता है और उसकी पत्नी व बेटी की भी मृत्यु नहीं हुई है।