विधवा को अगवा कर चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म
मथुरा में शोहदों ने विधवा को अगवा कर चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि तहरीर में नामजदगी को लेकर पुलिस मामला संदिग्ध बता रही है। थाना मांट क्षेत्र के एक गांव में 2012 में एक व्यक्ति की हत्या की गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी परिवार के साथ दिल्ली में रहने लगी। कल रात करीब आठ बजे बदहवास हालात में थाने पहुंचकर
लखनऊ। मथुरा में शोहदों ने विधवा को अगवा कर चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि तहरीर में नामजदगी को लेकर पुलिस मामला संदिग्ध बता रही है।
थाना मांट क्षेत्र के एक गांव में 2012 में एक व्यक्ति की हत्या की गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी परिवार के साथ दिल्ली में रहने लगी। कल रात करीब आठ बजे बदहवास हालात में थाने पहुंचकर महिला ने बताया कि वह दोपहर में दिल्ली से मांट आई थी और बैंक से सात हजार रुपये निकाल कर दिल्ली जाने के लिए निकली। तभी पीछे से आई बोलेरो में सवार लोगों ने उसे खींच लिया। इसके बाद चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया। कई घंटे तक घुमाने के बाद अंधेरा हुआ तो सदर बाजार क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में चलती गाड़ी से फेंककर भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता से तहरीर लेकर मेडिकल कराने की बात कही है। विधवा ने तहरीर में पति की हत्या के आरोपियों को ही नामजद करने को कहा है। उन्हीं पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
प्रधानाध्यापक ने की छात्राओं से छेड़खानी कानपुर में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कक्षा पांच की छात्राओं से अश्लीलता की। बातों में फंसाकर शारीरिक छेड़छाड़ करने वाले प्रधानाध्यापक की करतूत जानने पर छात्राओं के घर वालों ने हंगामा किया। परिवारीजन ने थाने में तहरीर दी है। बजरिया के अतिसंवेदनशील लुधौरा में कर्नलगंज लुधौरा जूनियर हाईस्कूल में कल दो छात्राओं के परिवारवाले पहुंचे और प्रधानाध्यापक आफताब अहमद वारसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगा हंगामा कर दिया। कक्षा पांच की छात्रा का आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने उसे मिड डे मील के बर्तन धोने के लिये कमरे में बुलाया और उससे छेड़छाड़ करने लगे। इस पर रोते हुए घर पहुंची बच्ची ने सारी बात मां से बतायी तो परिजन स्कूल पहुंचे। इसी दौरान एक और छात्रा ने ऐसी ही हरकत करने का आरोप लगाया। कई छात्राओं ने उसके व्यवहार पर अंगुली उठाई। मामला बिगड़ता देख आरोपी फरार हो गया।
घटना की जानकारी क्षेत्र में फैल गयी तो सैकड़ों लोगों ने स्कूल का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई। कुछ लोग आरोपी के घर पहुंच गए। पुलिस ने प्रधानाध्यापक आफताब अहमद वारसी के खिलाफ अश्लीलता व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।