Move to Jagran APP

जिन्हें पाकिस्तान पसंद है वे वहीं चले जाएं: संगीत सोम

जिन्हें पाकिस्तान पसंद है, वे पाकिस्तान में जाकर रहें। भारत में भारत विरोधी गतिविधियां संचालित करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। यह कहना है फायर ब्रांड भाजपा विधायक संगीत सोम का। वह एक कार्यक्रम में इटावा में मीडिया से बात कर रहे थे। सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को

By Ashish MishraEdited By: Published: Sat, 30 May 2015 08:54 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2015 09:31 PM (IST)
जिन्हें पाकिस्तान पसंद है वे वहीं चले जाएं: संगीत सोम

लखनऊ। जिन्हें पाकिस्तान पसंद है, वे पाकिस्तान में जाकर रहें। भारत में भारत विरोधी गतिविधियां संचालित करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। यह कहना है फायर ब्रांड भाजपा विधायक संगीत सोम का। वह एक कार्यक्रम में इटावा में मीडिया से बात कर रहे थे। सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को तीन साल में 300 दंगों की आग में झोंक दिया और गैरजिम्मेदाराना तरीके से प्रदेश को 50 साल पीछे धकेल दिया। राहुल गांधी नेता बनना चाह रहे हैं इसीलिए अजीबोगरीब बयान देते फिर रहे हैं।

loksabha election banner

नेपाल त्रासदी के पीडि़तों के लिए राहत सामग्री भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाने के लिए पहुंचे संगीत सोम सपा व कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान उन पर व उनके पिता पर लगने वाले मुकदमों को लेकर संगीत ङ्क्षसह सोम ने कहा कि सरकार एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। जिस व्यक्ति को पीडि़त बताया गया है उसने तहरीर में मेरे पिता के नाम तक का उल्लेख नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि दरअसल सपा को सपने में भी सोम दिखाई देते हैं। सपा सरकार में उत्तर प्रदेश में महिलाएं व गायें सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के पापों का घड़ा भर चुका है और अब उसे हराने से कोई बचा नहीं सकता। 2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा 270 सीटें जीतने वाली है। भाजपा की सरकार आने पर दंगाइयों को उनकी असल जगह पहुंचा दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.