पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में हिंसा, टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मार हत्या
पश्चिम बंगाल में निकाय चुनाव में हिंसा का दौर जारी है। इसी हिंसा में एक टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उधर, इस हिंसा को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में निकाय चुनाव में हिंसा का दौर जारी है। इसी हिंसा में एक टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उधर, इस हिंसा को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
भाजपा के शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि ममता बनर्जी किसी भी किमत पर चुनाव जीतना चाहती हैं। चुनाव जीतने के लिए टीएमसी हर तरह के हथकंडे अपना रही है। इसी के लिए उनकी पार्टी हिंसा का सहारा भी ले रही है। कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने भी प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कानून व्यवस्था में सुधार लाने को कहा है।
मरने वाले की पहचान इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के समय वह कतवा के वार्ड नंबर 14 में पोलिंग बूथ के बाहर मौजूद था। कार्यकर्ता की हत्या को लेकर टीएमसी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है। इंद्रजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, बांकुरा सोनामुखी इलाके में जमकर हिंसा भड़की. इस दौरान टीएमसी के एक कार्यकर्ता को हथियार लहराते हुए देखा गया। छानबीन के दौरान इलाके से बम भी बरामद हुआ।
पढ़ेंः रूपा गांगुली के साथ तृकां कार्यकर्ताओं ने की छेड़खानी