Move to Jagran APP

घाघरा और गंगा समेत कई नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी

उत्तर प्रदेश में घाघरा और गंगा समेत कई नदियों के जलस्तर में लगातर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज सुबह घाघरा नदी कई जिलों में खतरे के निशान छू गई है। बाराबंकी में घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। घाघरा एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। 1

By Edited By: Published: Wed, 23 Jul 2014 10:42 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 10:44 AM (IST)
घाघरा और गंगा समेत कई नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में घाघरा और गंगा समेत कई नदियों के जलस्तर में लगातर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज सुबह घाघरा नदी कई जिलों में खतरे के निशान छू गई है। बाराबंकी में घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। घाघरा एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। 18 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।

loksabha election banner

इस बीच बाढ़ के पानी में डूबकर पर्वतपुर गांव में एक चार वर्षीय बालिका की मौत हो गई। सीतापुर में जिले के रेउसा, रामपुर मथुरा, तंबौर क्षेत्र में घाघरा, शारदा व चौका नदी में जल स्तर बढ़ने के कारण बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। बाढ़ के कारण कई बीघे फसल कट गई। बहराइच में कैसरगंज तहसील क्षेत्र में घाघरा अभी भी लाल निशान के ऊपर बह रही है। इससे दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं। रिंग बांध पर घाघरा रेलवे पुल को छूने के करीब है।

उधर, बलिया में गंगा व घाघरा के जलस्तर में वृद्धि तेज हो गई है। गंगा का जलस्तर प्रति घंटा तीन सेंटीमीटर बढ़ रहा है वहीं घाघरा का पानी चौबीस घंटे में करीब दो फीट बढ़ा है। मऊ में पिछले 24 घंटों में अपेक्षाकृत धीमी गति से बढ़ी घाघरा अब खतरे के निशान से महज 30 सेंटीमीटर नीचे रह गई है। आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल में बहने वाली घाघरा का जलस्तर उफान पर है। महुला-गढ़वल बांध से गांवों का संपर्क टूट गया है। पीलीभीत के ट्रांस क्षेत्र में शारदा नदी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। यहां के लोगों ने विद्यालय में शरण ले रखी है।

वहीं, शाहजहांपुर में नरौरा बैराज से एक लाख आठ हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया तथा रामगंगा में 11 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। हालांकि खतरे के निशान तक नदी नहीं पहुंची है। बदायूं में गंगा नदी लाल निशान के करीब पहुंच गई है। फर्रुखाबाद में गंगा का जल स्तर 40 सेंटीमीटर बढ़कर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया। रामगंगा में भी 1.35 मीटर पानी की वृद्धि हुई है।

डीएम ने आस पास के गांवों में स्थिति का जायजा लिया। घाटों के किनारे पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। लखीमपुर में निघासन क्षेत्र में शारदा नदी के बढ़े जलस्तर ने लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। एक ओर जहां कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है, तो रास्तों पर भी पानी चल रहा है। उधर शारदा का ऐरा तटबंध फट गया जिससे बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। शारदा के पानी से चार दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। पलिया क्षेत्र में शारदा नदी शारदा नदी खतरे के निशान से 1.2 मीटर ऊपर व शारदा बैराज पर 0.21 मीटर ऊपर बह रही है।

घाघरा में उफान, जल स्तर लाल निशान पार

लहरों का कहर, नदी में बाइक सहित बह गया एक युवक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.