अररिया से लापता वार्डन की दुष्कर्म के बाद हत्या
पलासी स्थित कस्तूरबा विद्यालय से बीते आठ सितंबर को अररिया लौटने के दौरान लापता हुई वार्डन रंजना वर्मा की दुष्कार्म के बाद हत्याय कर दी गई। पुलिस ने हत्यापरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। उनका शव परमान नदी से बरामद किया गया। एसपी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने महलगांव थाना क्षेत्र के
अररिया। पलासी स्थित कस्तूरबा विद्यालय से बीते आठ सितंबर को अररिया लौटने के दौरान लापता हुई वार्डन रंजना वर्मा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। उनका शव परमान नदी से बरामद किया गया।
एसपी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने महलगांव थाना क्षेत्र के खाता घाट से शव बरामद किया। परिजन ने भी शव की शिनाख्त कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया है। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
एसपी के समक्ष आरोपी ने खुलासा किया कि वार्डन जिस ऑटो से अररिया लौट रही थी उसमें वह भी सवार था। जोकीहाट के भेभड़ा चौक पर दूसरे ऑटो से वे अररिया की ओर चले। बैरगाछी चौक पर ऑटो रुका तो उसने चालक को पांच सौ रुपये देकर विश्वास में ले लिया। अररिया आने के क्रम में बेलवा पुल के निकट सूर्यापुर गांव जाने वाले मोड़ पर ऑटो रुकवाई। उसने वार्डन को उतरने को कहा। उसके उतरते ही ऑटो चला गया। इसके बाद उसने वहीं पर दुष्कर्म किया। प्रतिकार करने पर उसने उसकी साड़ी से उसका हाथ-पैर बांध दिया और जिंदा परमान नदी में फेंक दिया।
पढ़ें: लखनऊ में युवती से सामूहिक दुष्कर्म
पढ़ें: दिल्ली में बंधक बनाकर दो माह तक किया सामूहिक दुष्कर्म