एमपी के व्यापम घोटाले का एक आरोपी इलाहाबाद से गिरफ्तार
लंबे समय से चर्चा में चल रहे मध्य प्रदेश सरकार के व्यापम घोटाले के एक आरोपी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी को शनिवार को इलाहाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञानेंद्र पर 15 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। पेशे से चिकित्सक ज्ञानेंद्र को पुलिस ने इलाहाबाद के गऊघाट से गिरफ्तार किया। ज्ञानेद्र पेशे से चिकित्सक है और पर
लखनऊ। लंबे समय से चर्चा में चल रहे मध्य प्रदेश सरकार के व्यापम घोटाले के एक आरोपी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी को शनिवार को इलाहाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञानेंद्र पर 15 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।
पेशे से चिकित्सक ज्ञानेंद्र को पुलिस ने इलाहाबाद के गऊघाट से गिरफ्तार किया। ज्ञानेंद्र पेशे से चिकित्सक है और परीक्षा में साल्वर का काम करता था। वह प्रश्नपत्र साल्व करने का चार लाख रुपये लेता था। कैलाशपुरी रींवा का मूल निवासी ज्ञानेंद्र इलाहाबाद के नैनी के एडीए कालोनी में रहता था। पुलिस को इसको एक वर्ष से तलाश थी। ग्वालियर पुलिस की एक टीम ने आज ज्ञानेंद्र को मुट्ठीगंज पुलिस के सहयोग से गऊघाट में दबोच लिया।
पढ़ें: व्यापमं घोटाला: भोपाल से एमबीबीएस की डिग्री दिलाता था संतोष