व्यापमं पर राशिद अल्वी ने मांगा सीएम शिवराज सिंह से इस्तीफा
व्यापमं घोटाले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह काे घेरते हुए कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि यदि कुछ अन्य प्रदेशों में भी ऐसे ही मुख्यमंत्री हो जाएं तो कोई नहीं जान सकता है कि देश का भविष्य क्या होगा। उन्होंने व्यापमं घोटाले पर प्रदेश के
नई दिल्ली। व्यापमं घोटाले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह काे घेरते हुए कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि यदि कुछ अन्य प्रदेशों में भी ऐसे ही मुख्यमंत्री हो जाएं तो कोई नहीं जान सकता है कि देश का भविष्य क्या होगा। उन्होंने व्यापमं घोटाले पर प्रदेश के सीएम का इस्तीफा मांगते हुए कहा कि राज्य में यह सबसे बड़ा घोटाला है और मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमें इस पर गर्व है। यह किस तरह के मुख्यमंत्री हैं।
गौरतलब है कि व्यापमं पर प्रदेश के मुख्यमंत्री चारों ओर से घिरे हुए हैं। इस मुद्दे पर काफी समय से कांग्रेस उनसे इस्तीफा देने की मांग करती आ रही है। हालांकि इस मुद्दे पर पार्टी पूरी तरह से शिवराज के समर्थन में है। वहीं इसकी गूंज संसद में भी सुनाई दे रही है। कांग्रेस के सदन में हंगामा करने वाले मुद्दों में से एक ये भी है जिस पर वह शिवराज का इस्तीफा चाहती है। लेकिन केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि उसका कोई भी सीएम और मंत्री इस्तीफा नहीं देगा। इसी मुद्दे पर शांता कुमार की चिट्ठी ने पार्टी को थोड़ा मुश्किल में जरूर डाल रखा है।