राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को पड़ेंगे वोट
झारखंड कोटे से असमय खाली हुई राज्यसभा की एक सीट के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एमजे अकबर और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी आमने-सामने हैं। अकबर को राजग ने प्रत्याशी बनाया है, जबकि हाजी को झामुमो ने उतारा है।
रांची। झारखंड कोटे से असमय खाली हुई राज्यसभा की एक सीट के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एमजे अकबर और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी आमने-सामने हैं।
अकबर को राजग ने प्रत्याशी बनाया है, जबकि हाजी को झामुमो ने उतारा है। चुनाव को लेकर वोटिंग की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू होगी जबकि तीन बजे के बाद वोटों की गिनती होगी। परिणाम शाम पांच बजे से पहले आने की बात कही जा रही है।
दूसरी ओर हाई कोर्ट ने झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें फिलहाल किसी प्रकार की राहत देने से इंकार कर दिया है। जस्टिस एस चंद्रशेखर की पीठ ने कहा कि आज जब राज्यसभा चुनाव के लिए दो जुलाई को मत डाले जाने हैं तो हाई कोर्ट में याचिका दायर कर स्पीकर के आदेश पर रोक लगाने की मांग किया जाना सही नहीं है।
12 फरवरी को आदेश होने के बाद भी जून में याचिका दायर की गई। हाई कोर्ट के इस निर्णय के बाद झाविमो छोड़कर भाजपा में आए छह विधायक भी अब गुरुवार को मतदान कर सकेंगे।