वीरभद्र बोले, नहीं दूंगा इस्तीफा
भ्रष्टाचार के आरोपों से चौतरफा घिरे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि वह पद से इस्तीफा नही देंगे और अपने ऊपर लगे आरोपों की जांच खुद करवाएंगे। भाजपा नेता अरुण जेटली पहले भी उन पर आरोप लगा चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व उनके पुत्र सांसद अनुराग ठाकुर दिल्ली से उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। भाजपाइयों के साथ कुछ कांग्रेस नेता भी षड्यंत्र में शामिल हैं।
मनाली [जासं]। भ्रष्टाचार के आरोपों से चौतरफा घिरे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि वह पद से इस्तीफा नही देंगे और अपने ऊपर लगे आरोपों की जांच खुद करवाएंगे। भाजपा नेता अरुण जेटली पहले भी उन पर आरोप लगा चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व उनके पुत्र सांसद अनुराग ठाकुर दिल्ली से उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। भाजपाइयों के साथ कुछ कांग्रेस नेता भी षड्यंत्र में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के खिलाफ श्वेतपत्र लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से कहा कि धूमल व अनुराग बौखला गए हैं और अब अपने बचाव के लिए उन पर कीचड़ उछालने की कोशिश कर रहे हैं। उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन [एचपीसीए] में 2800 करोड़ का घोटाला किया है और यह तभी संभव हो सका है जब अनुराग के ऊपर राजनीतिक आशीर्वाद था। गौरतलब है कि सीबीआइ वीरभद्र से जुड़े भ्रष्टाचार मामलों की जांच कर रही है।
..तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा
इस बीच ऊना में आयोजित एक कार्यक्रम में वीरभद्र सिंह ने कहा कि सच्चच्ई यह है कि उन्होंने साढे़ चार करोड़ रुपये का कर्ज अपने एक मित्र वाकामुल्ला चंद्रशेखर से लिया है, जिनकी एक कंपनी है। वह इस कर्ज का चेक द्वारा भुगतान कर रहे हैं। उनके बच्चच् ने भी जो निवेश किया है, वह रकम भी चेक द्वारा दी गई है। अगर कोई उन्हें गलत ठहरा देगा तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर