हजार रुपये का नकली नोट हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, आपने देखा क्या ?
सोशल मीडिया पर 1000 रुपये का नया नोट वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएऩ। नोटबंदी के बाद से आम जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी इन परेशानियों के बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर 1000 रुपये का नकली नोट वायरल हो रहा है। जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर 1000 के एक नोट की तस्वीर के साथ लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह सही है? लोग जानना चाहते हैं कि यह वास्तव में सही है या गलत। जो नोट शेयर किया जा रहा है, उस पर 'नमूना' छपा है। साथ ही साथ इस नोट का आकार भी पुराने 1000 रुपए के नोट से छोटा दिख रहा है। हालांकि, इस नोट का केवल सामने वाला भाग दिखाया गया है। आम जनता भी 1000 रुपए के नए नोट की काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कोई जता रहा खुशी तो कोई कर रहा खारिज
सोशल मीडिया पर इस नोट की तस्वीर के साथ ही कई लोगों ने खुशी जताते हुए शेयर किया है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही मार्केट में यह नया इस्तेमाल के लिए आ सकता है। वहीं, कई इसे फर्जी बताकर सिरे से खारिज कर रहे हैं।
इसी बीच मुंबई के रेडियो जॉकी (आरजे) आलोक ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि ये देखिए 1000 रुपये का नोट, जिसमें आरजे ने पीएम मोदी और आरबीसीआई को वो नोट टैग किया है। जो उन्हें ट्विटर पर पोस्ट में देखने को मिला।
Is it the New 1000 Rupee Note @narendramodi @RBI ? Got to see in one of the posts on twitter ... #RjAlok pic.twitter.com/qK98Ul3wNR
— RJ ALOK (@OYERJALOK) December 1, 2016
पढ़ें- नोटबंदी से परेशानी कैसी, 'यहां' चलाएं अपने पुराने 500 रुपये के नोट