श्रीमंदिर में कस्तूरी आपूर्ति को नेपाल सरकार से करूंगी बात : विद्या देवी
उनके पुरी आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नेपाल की राष्ट्रपति गुरुवार को दोपहर में अपने दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंची थीं।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर । नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने शुक्रवार सुबह श्रीक्षेत्र धाम पुरी में महाप्रभु श्रीजगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। श्रीमंदिर में कस्तूरी की कमी के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इसकी आपूर्ति के लिए मैं नेपाल सरकार के साथ चर्चा करूंगी। उनके पुरी आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नेपाल की राष्ट्रपति गुरुवार को दोपहर में अपने दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंची थीं।
भुवनेश्वर वाईअड्डे पर ओडिशा के वित्त मंत्री प्रदीप अमात ने उनका स्वागत किया था। इसके बाद उन्होंने मिशन शक्ति भवन में नारी सशक्तीकरण पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं में समानता का भाव होना चाहिए। उन्होंने भगवान लिंगराज के भी दर्शन किए। लिंगराज मंदिर प्रबंधन की ओर से नेपाल की राष्ट्रपति को महाप्रभु लिंगराज के दामोदर वेश का एक चित्र भेंट किया गया।
भारत दौरे पर नेपाल की राष्ट्रपति, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि