Move to Jagran APP

Vidhan Sabha Election 2019 Live Updates: ओड़िशा विधानसभा की 146 सीट में बीजद 108 सीट पर आगे

Vidhan Sabha Election 2019 Live Updates ओड़िशा विधानसभा सीट में आये रुझानों के अनुसार न‍वीन पटनायक पांचवी बार सरकार बनाते दिख रहे हैं।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 11:04 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 02:53 PM (IST)
Vidhan Sabha Election 2019 Live Updates: ओड़िशा विधानसभा की 146 सीट में बीजद 108 सीट पर आगे
Vidhan Sabha Election 2019 Live Updates: ओड़िशा विधानसभा की 146 सीट में बीजद 108 सीट पर आगे

भुवनेश्‍वर, जेएनएन। ओड़िशा विधानसभा की 146 सीट में बीजद 108 सीट पर आगे, भाजपा 26 पर, कांग्रेस 12 सीट पर आगे। बणई विधानसभा में पहले राउंड से माकपा के लक्ष्मण मुंडा ने बढ़त बनाये रखने के साथ चौथे राउंड में भी 5526 वोट लेकर बढ़त बनाकर रखी है। मोरड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा के कृष्णचन्द्र महापात्र, नीलगिरी में भाजपा के सुकांत नायक, नीमापड़ा में बीजद के समीर रंजन दास, नुआपड़ा से बीजद के राजेन्द्र ढोलकिया, पद्मपुर से भाजपा के प्रदीप पुरोहित, रणपुर से बीजद के सत्य नारायण प्रधान, रेढाखोल से बीजद के रोहित पुजारी, रेमुणा से बीजद के सुधांशु परिड़ा, सालेपुर से बीजद के प्रशांत बेहेरा, रेंगाली विधानसभा सीट से भाजपा के नाउरी नायक, सिमुलिया से बीजद के ज्योति प्रकाश पाणीग्राही, सोनपुर से निरंजन पुजारी, सोरो से कांग्रेस के सुरेन्द्र परमाणिक, सुकिंदा से बीजद के प्रीत रंजन घड़े, सोरड़ा से बीजद के पूर्ण चन्द्र स्वांई, तालचेर से बीजद के ब्रज प्रधान, तालचेर से बीजद के प्रेमानंद नायक, तिरतोल से बीजद के विष्णु दास, टिटिलागड़ से बीजद के टुकुनी साहू, उमरकोट से भाजपा के नित्यानंद गंड, आसिका से बीजद के प्रमिला विषोई, हिंजली से नवीन पटनायक आगे चल रहे हैं।

loksabha election banner

2019 Vidhan Sabha Election Results Live Updates

2:52 - बणई विधानसभा में पहले राउंड से माकपा के लक्ष्मण मुंडा ने बढ़त बनाये रखने के साथ चौथे राउंड में भी 5526 वोट लेकर बढ़त बनाकर रखी है

1:35 - ओड़िशा विधानसभा की 146 सीट में बीजद 108 सीट पर आगे, भाजपा 26 पर, कांग्रेस 12 सीट पर आगे।

1:32 - ओड़िशा विधानसभा की 146 सीट में बीजद 107 सीट पर आगे, भाजपा 26 पर, कांग्रेस 12 ए​वं अन्य 1 सीट पर आगे।

12:38 - ओड़िशा विधानसभा की 146 सीट में बीजद 102 सीट पर आगे

12:12- नवीन पटनायक बीजेपुर सीट पर 9515 मतों से आगे चल रहे हैं 

11:50-  बीजेपुर विधानसभा सीट पर नवीन पटनायक आगे

11:45- मोरड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा के कृष्णचन्द्र महापात्र,

11:42- तीन प्रमुख राजनीतिक दलों में बीजू जनता दल ने 100 सीट पर, भारतीय जनता पार्टी 26 सीट पर तथा कांग्रेस 17 आगे चल रही थी।

11:40- आसिका से बीजद के प्रमिला विषोई, हिंजली से नवीन पटनायक आगे चल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.