Move to Jagran APP

विहिप नेता गिरिराज किशोर का निधन

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता गिरिराज किशोर का रविवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके थे। फिलहाल वह संगठन के सलाहकार बोर्ड में थे। राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े रहे गिरिराज किशोर का जन्म 4 फरवरी, 1920 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ था। हाल में उन्होंने सामाजिक कार्य के लिए देह दान कर दिया था।

By Edited By: Published: Mon, 14 Jul 2014 04:20 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jul 2014 11:58 PM (IST)
विहिप नेता गिरिराज किशोर का निधन

नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता गिरिराज किशोर का रविवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके थे। फिलहाल वह संगठन के सलाहकार बोर्ड में थे। राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े रहे गिरिराज किशोर का जन्म 4 फरवरी, 1920 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ था। हाल में उन्होंने सामाजिक कार्य के लिए देह दान कर दिया था।

loksabha election banner

कुछ समय से बीमार चल रहे गिरिराज किशोर ने रविवार रात 9.15 बजे दिल्ली के आरके पुरम स्थित विहिप मुख्यालय में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ वर्ष से वह प्रोस्ट्रेट कैंसर से पीड़ित होने के कारण व्हील चेयर पर थे। हमेशा की तरह गिरिराज किशोर रविवार को भी सुबह 3 बजे उठे और स्नान किया। विहिप नेता राजिंदर पंकज ने बताया कि रविवार को उनकी तबीयत कुछ खराब लग रही थी और रात को उनका निधन हो गया। गिरिराज किशोर पहली भारत माता यात्रा के दौरान 1983 में विहिप से जुड़े थे। मध्य प्रदेश के मुरैना में उन्होंने एक स्कूल में कुछ समय पढ़ाया भी था। राम मंदिर आंदोलन के दौरान उन्होंने कहा था कि न्यायपालिका सहित धरती पर मौजूद कोई भी ताकत राम मंदिर निर्माण को नहीं रोक सकती। देहावसान से कुछ दिन पहले ही किए गए देह दान के चलते विहिप मंथन कर रही है कि उनकी अंतिम यात्रा कैसे की जाए।

पढ़े: नहीं रहे हुल्लड़ मुरादाबादी

नहीं रहीं जोहरा सहगल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.