Move to Jagran APP

नेपाल में भष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ पत्रकार गिरफ्तार

दीक्षित ने भ्रष्टाचार निरोधी संगठन द्वारा कई बार सम्मन भेजने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और ना ही जांच में सहयोग किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने का फैसला लिया गया।

By Atul GuptaEdited By: Published: Sat, 23 Apr 2016 10:52 AM (IST)Updated: Sat, 23 Apr 2016 10:57 AM (IST)
नेपाल में भष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ पत्रकार गिरफ्तार

काठमांडू। नेपाल के एक वरिष्ठ पत्रकार और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता कनक मनी दीक्षित को शुक्रवार को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

हिमाल साउथ एशियन न्यूज मैगजीन के संपादक कनक मनी दीक्षित को शुक्रवार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

दीक्षित नेपाल जोकि काठमांडू में चलने वाली सार्वजनिक परिवहन बस सेवा सजहा यतायत के चेयरमैन भी हैं, उनपर अपने सार्वजनिक पद का दुरूपयोग कर गलत तरीके से पैसे कमाने का आरोप लगा है।

नेपाल की भ्रष्टाचार निरोधी संगठन दीक्षित की आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर रहा है।

बताया जा रहा है कि दीक्षित ने भ्रष्टाचार निरोधी संगठन द्वारा कई बार सम्मन भेजने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और ना ही जांच में सहयोग किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने का फैसला लिया गया।

पढ़ें- एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही अर्जुन को सम्मानित करेगा नेपाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.