Move to Jagran APP

वेंकैया ने भाजपा सांसदों को दी विवादित बोल न कहने की नसीहत

असहिष्‍णुता पर लोकसभा में होने वाली बहस से पूर्व और भाजपा के संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अरुण जेटली, वेंकैया नायडू व अन्य मंत्री मौजूद थे। बैठक में असहिष्णुता पर भी चर्चा हुई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता व संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू

By Kamal VermaEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2015 12:16 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2015 12:39 PM (IST)
वेंकैया ने भाजपा सांसदों को दी विवादित बोल न कहने की नसीहत

नई दिल्ली। असहिष्णुता पर लोकसभा में होने वाली बहस से पूर्व और भाजपा के संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अरुण जेटली, वेंकैया नायडू व अन्य मंत्री मौजूद थे। बैठक में असहिष्णुता पर भी चर्चा हुई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता व संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने सांसदों से कहा कि हमें अपनी बात शालीनता से रखनी चाहिए। हमें विवाद से बचने की जरूरत है। वेंकैया नायडू ने पार्टी सांसदों से कहा कि हमें भड़काऊ बयान देने से भी बचना चाहिए।

loksabha election banner

बैठक की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हमें इस बात का संतोष है कि संसद में बहस के दौरान पूरे देश में जो असहिष्णुता को लेकर भ्रम फैला रहे थे वो बेनकाब हुए है। नकवी ने इसके लिए देश के बुद्धिजीवियों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने वाले इन बुद्धिजीवियों को नरेंद्र मोदी जी को मिला जनादेश हजम नहीं हो रहा है। यही लोग मोदी सरकार के खिलाफ असहिष्णुता का कैंपेन चला रहे है। बिहार चुनाव पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमें संतोष है कि हम पूरी ताकत के साथ मैदान में गए। उन्होंने कहा कि हम सभी को जनादेश का सम्मान करते हुए मजबूती के साथ काम करना चाहिए। शीतकालीन सत्र से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पार्टी सांसदों से कहा कि जीडीपी की ग्रोथ 7.4 होना देश के लिए सकारात्मक और शुभ संकेत है। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही हो, ये अपने आप में सुखद बात है। नकवी ने कहा कि वित्त मंत्री जेटली ने बैठक में मौजूद सासंदों को पीएम मोदी की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ हुई बातचीत के बारे में भी भी बताया। उन्होंने कहा कि ये बातचीत सकारात्मक हुई है, हमें उम्मीद है कि देश के विकास से जुड़े सवालों पर संसद सत्र में चर्चा करेंगे और पास करेंगे। नकवी ने कहा कि आरएनआर के बारे में भी समाधान हो जाएगा।

इस बैठक में विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों के बारे में भी चर्चा हुई। जिसमें लद्दाख में हुए काउंसिल चुनावों, मणिपुर उपचुनाव, अंडमान पंचायत चुनाव, केरल में लोकल बॉडी के चुनावों में मिली भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की गई। इसके अलावा बिहार चुनाव पर चर्चा हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.