Move to Jagran APP

देश के 13वें उपराष्ट्रपति बने वेंकैया नायडू, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ

शपथ ग्रहण से पहले वेंकैया नायडू ने महात्‍मा गांधी, सरदार पटेल और दीन दयाल उपाध्‍याय को श्रद्धांजलि दी।

By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 11 Aug 2017 08:38 AM (IST)Updated: Fri, 11 Aug 2017 10:58 AM (IST)
देश के 13वें उपराष्ट्रपति बने वेंकैया नायडू, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ
देश के 13वें उपराष्ट्रपति बने वेंकैया नायडू, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ

नई दिल्ली, ब्यूरो। एम. वेंकैया नायडू देश के 13वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में एक बात यह भी खास रही कि वेंकैया नायडू ने हिंदी में शपथ ली। वह आज से ही अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। शपथ ग्रहण से पहले वेंकैया नायडू ने महात्‍मा गांधी, सरदार पटेल और दीन दयाल उपाध्‍याय को श्रद्धांजलि दी। 

loksabha election banner

नायडू आज राज्यसभा के सभापति के नाते मानसून सत्र के अंतिम दिन सदन का संचालन भी करेंगे। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने सदन ठप करने की प्रवृत्ति रोकने के लिए सख्ती बरतने के इरादे साफ कर दिए। उन्होंने कहा कि सदन चलाने के लिए वह नियमों को लागू करेंगे। नायडू ने निवर्तमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का नाम लिए बिना देश के अल्पसंख्यकों में असुरक्षा की भावना के माहौल वाले बयान को भी खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों की असुरक्षा का मुद्दा केवल राजनीतिक फायदे के लिए उठाया जा रहा है। निर्वतमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल गुरुवार मध्यरात्रि को खत्म हो गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नायडू ने पांच अगस्त को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को हराया है।

वेंकैया नायडू का राजनीतिक सफर
वेंकैया नायडू का जन्म 1 जुलाई 1949 को चावटपलेम, नेल्लोर जिला, आंध्र प्रदेश के एक कम्मा परिवार में हुआ था। 29 साल की उम्र में 1978 में पहली बार उदयगिरी से विधायक बने। वेंकैया नायडू आंध्र प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी बने। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली थी। हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब उपराष्ट्रपति पद के लिए दक्षिण भारत से आने वाले व्यक्ति को वरीयता दी जा रही है। इससे पहले भी देश के उपराष्ट्रपति दक्षिण भारत से रहे हैं।

यह भी पढ़ें: देश के 13वें उपराष्ट्रपति चुने गए वेंकैया नायडू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.